लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव को उनकी क्रिकेट उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1983 के विश्वकप फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार भारत को विश्वविजेता बनाया था। क्रिकेट में कमाल करने वाले कपिल देव कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं। उनके जीवन पर केंद्रित फिल्म 83 भी बन रही है। कपिल देव के जन्मदिन पर जानते हैं उनके बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में।
पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट का सफर
चंडीगढ़ में 6 जनवरी 1959 में जन्मे कपिल देव बचपन से ही क्रिकेट के दिवाने थे। क्लब लेवल क्रिकेट में शानदान प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 1978 में टीम इंडिया की वनडे प्लेइंग इलेवेन में मौका मिल गया। डेब्यू सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के कारण 15 दिन बाद ही उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी टीम का हिस्सा बना लिया गया।
अभिनेत्री सारिका के साथ अफेयर की चर्चा
1983 विश्वकप जीतने के बाद कपिल देव नेशनल स्टार बन गए। इस दौरान उनका बॉलीवुड से भी नाता बन गया। कई फिल्म अभिनेत्रियों के साथ उनके अफेयर की खबरें भी आती रहीं। कपिल देव का नाम अभिनेत्री सारिका के साथ जोड़ा गया। उनके एक साथ पार्टी में जाने और गुपचुप शादी करने की खबरें भी सुर्खियां बनती रही हैं। लेकिन, सारिका के कमल हासन से शादी करने के बाद अफेयर पर विराम लग गया।
इकबाल समेत कई फिल्मों में अभिनय
कपिल देव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन वह कभी लीड रोल में नहीं दिखे। कपिल देव श्रेयस तलपड़े की स्पोर्ट फिल्म इकबाल में दिखाई दिए। इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी और चैन कुली की मैन कुली के अलावा स्टंप्ड में भी अभिनय करते नजर आए। ज्यादातर फिल्मों में कपिल देव गेस्ट अपीयरेंस या छोटे रोल्स में ही दिखाई दिए।
जीवन पर बन रही फिल्म 83
भारत के सबसे सफल कप्तान कपिल देव के जीवन पर बॉलीवुड फिल्म 83 बन रही है। रणबीर सिंह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी 1983 विश्वकप में टीम इंडिया के सफर और फाइनल में वेस्टइंडीज को हराने के सफर को दिखाती है। फिल्म में कपिल देव की जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलुओं को भी दर्शक देखेंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।
क्रिकेट के दर्जनों रिकॉर्ड
कपिल देव के नाम क्रिकेट के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह सबसे कम उम्र में 2000 रन और 200 विकेट हासिल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। कपिल देव के नाम 9031 रन और 687 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट और 5 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्हें भारत के महानतम आलराउंडर्स और कप्तानों में गिना जाता है।…NEXT
ये भी पढ़ें : तीसरे टेस्ट में नटराजन नहीं सैनी करेंगे डेब्यू, ऐसी है प्लेइंग इलेवेन
बैन के बाद सफल वापसी कर चुके हैं ये 7 खिलाड़ी, अब श्रीसंत की बारी
टेस्ट शतक जड़ने में इन 5 बल्लेबाजों को लगे हजारों दिन
धोनी को दशक का सबसे बड़ा क्रिकेट सम्मान मिलने के पीछे की कहानी
Read Comments