देश की राजधानी समेत कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बूंदाबांदी हो रही है। जबकि, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 3 दिनों तक देश के 14 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि, एनसीआर समेत कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। कई राज्यों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
14 राज्यों में घने कोहरे का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक देश के 14 से ज्यादा राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने एएनआई को बताया कि नॉथईस्ट के राज्यों के आसमान में वीकेंड तक कोहरे की चादर छाई रहेगी।
यूपी, राजस्थान में बढ़ सकती है ठंड
मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 7 जनवरी यानी कल से घना कोहरा छाया रहेगा। ये स्थिति अगले तीन दिन तक रहेगी। मौसम के इस रवैये से इन राज्यों में ठंड का प्रकोप बढ़ने की प्रबल संभावना है।
दिल्ली में तापमान और नीचे जाएगा
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले तीन-चार दिन तक राजधानी का मौसम ठीक रहेगा। 8 जनवरी की रात या 9 जनवरी की सुबह को हल्की बारिश हो सकती है। ठंडी हवाएं चलने के कारण 7 जनवरी से तापमान में गिरावट आ जाएगी और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।
जम्मू कश्मीर, लद्दााख, हिमाचल में बर्फबारी
नार्थ ईस्ट के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघायल, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा कोहरे की मार झेलेंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान हरियाणा और पंजाब में भी घना कोहरा रहेगा। इससे आम जनजीवन को मुश्किल हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।
Himachal Pradesh: Rahel and Ruding villages of Lahaul and Spiti covered in white sheet of snow. pic.twitter.com/D0AnSJjTtv
— ANI (@ANI) January 6, 2021
Read More: पक्षियों में फैला वायरस मनुष्य के लिए कितना खतरनाक, जानें
जानें कब से शुरू हो रहा टीकाकरण और वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया
ग्रीस फोटोग्राफर को फोटो ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ट तस्वीरें देखें
2020 का दर्द और त्रासदी बयां करती ये तस्वीरें
Read Comments