कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए भारत ने 15 से ज्यादा देशों को वैक्सीन दी है। 5 से ज्यादा देशों में भारतीय वैक्सीन से टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। कोरोना महामारी से जूझ रहे देशों को भारत ने 10 दिन के अंदर 1 करोड़ से ज्यादा डोज भेजे हैं। भारतीय वैक्सीन पाने वाले देशों में एशिया, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूरोपीय देश शामिल हैं।
ओमान के बाद सउदी अरब पहुंची वैक्सीन
भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 2 फरवरी को भारतीय वैक्सीन के डोज की खेप सउदी अरब के दुबई पहुंच गई। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी शेयर की। इससे पहले 30 जनवरी को भारत से वैक्सीन के 1 लाख डोज खाड़ी देश ओमान पहुंचाए गए। दुनियाभर के 15 से ज्यादा देशों में अब तक भारतीय वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है।
भारतीय वैक्सीन से हो रहा टीकाकरण
भारतीय वैक्सीन के 1 करोड़ से ज्यादा डोज करीब 17 देशों में पहुंच चुके हैं। इनमें से 5 देशों ने भारतीय वैक्सीन से टीकाकरण अभियान की शुरुआत भी कर दी है। मॉरीशस, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और श्रीलंका में भारतीय वैक्सीन से वैक्सीनेशन ड्राइव चल रही है। इन देशों को पहली खेप में 50 लाख से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। जबकि, बाकी देशों में भी भारतीय वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
12 दिन के अंदर 3 महाद्वीपों में पहुंचा टीका
भारत ने दुनियाभर के देशों को 20 जनवरी से वैक्सीन देनी शुरू की थी। 2 फरवरी तक वैक्सीन पाने वाले देशों की संख्या 17 पहुंच चुकी है।
दुनिया के तीन महाद्वीपों में भारतीय वैक्सीन डंका बज रहा है। जबकि, अफगानिस्तान, कैरेबियाई देश डोमनिका, लैटिन अमेरिकी देश बोलिविया, समोआ मार्शल आईलैंड समेत 50 से ज्यादा देश भारतीय वैक्सीन पाने के इंतजार में हैं।…NEXT
भारतीय वैक्सीन हासिल करने वाले देश
1- भूटान – 150,000 डोज- 20 जनवरी
2- मालदीव – 100,000 डोज- 20 जनवरी
3- बांग्लादेश – 20 लाख डोज- 21 जनवरी
4- नेपाल – 10 लाख डोज- 21 जनवरी
5- म्यांमार – 15 लाख डोज- 22 जनवरी
6- मॉरीशस – 1 लाख डोज- 22 जनवरी
7- सेचेल्स – 50 हजार डोज- 22 जनवरी
8- मोरक्को – 20 लाख डोज- 22 जनवरी
9- ब्राजील – 20 लाख डोज- 23 जनवरी
10- श्रीलंका – 500,000-डोज- 28 जनवरी
11- बहरीन – 10,800 डोज- 28 जनवरी
12- ओमान- 1 लाख डोज, 30 जनवरी
13- मिस्र- 31 जनवरी
14- दक्षिण अफ्रीका- 10 लाख डोज 1 फरवरी
15- अल्जीरिया- 1 फरवरी
16- कुवैत- 1 फरवरी
17- दुबई- 2 फरवरी
ये भी पढ़ें: बजट 2021 एक नजर में
2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीज
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले
Read Comments