देश में कोरोना को खत्म करने के लिए तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। सबसे तेज और ज्यादा लोगों को टीका लगाने में भारत दुनियाभर में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। देश में 8 फरवरी तक 58 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सबसे ज्यादा लाभार्थी 4 प्रदेशों में हैं, जबकि दो राज्यों में टीकाकरण लाभार्थियों की संख्या सबसे कम है। भारत की वैक्सीन पाने वाले देशों की संख्या अब 20 के पार पहुंच गई है।
58 लाख से अधिक को लगी वैक्सीन
16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद 8 फरवरी तक कुल 58,12,362 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में आयोजित 1300 सेशंस में 36,804 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। हर दिन देशभर में लाखों हेल्थवर्कर को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैक्सीन लगवाने में यूपी सबसे आगे
सबसे ज्यादा वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 5 राज्यों में है। इनमें सर्वाधिक लाभार्थी उत्तर प्रदेश में हैं। यूपी के 6,73,542 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महाराष्ट्र में 4,73,480 लोगों को, राजस्थान में 4,60,994 लोगों को, गुजरात में 4,51,002 लोगों को और कर्नाटक के 3,88,760 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
2 राज्यों में सबसे कम टीकाकरण
सबसे कम वैक्सीन 2 राज्यों में लगाई गई। यहां लाथार्थियों की संख्या 1 हजार से भी कम है। सबसे कम लाभार्थी केवल 708 दमन एवं दीव में हैं। इसके अलावा लक्षद्वीप में केवल 839 लोगों को वैक्सीन लगाई जा सकी है। बता दें कि इन दोनों राज्यों में कोरोना संक्रमितों और मरने वालों की संख्या भी सबसे कम रही है। लक्षदीप में अब तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
20 से ज्यादा देशों में पहुंची भारतीय वैक्सीन
भारतीय वैक्सीन से केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के 5 से ज्यादा देशों में भी टीकाकरण हो रहा है। भारत ने 8 फरवरी तक पड़ोसी देश अफगानिस्तान, डोमनिका और बारबाडोस में भी इंडिया मेड वैक्सीन की कई लाख डोज पहुंचाई दी हैं। भारत से वैक्सीन हासिल करने वाले देशों की संख्या अब 20 पहुंच गई है। जबकि, कई देश भारतीय वैक्सीन पाने के लिए कतार में हैं।
भारतीय वैक्सीन हासिल करने वाले देश
1- भूटान – 150,000 डोज- 20 जनवरी
2- मालदीव – 100,000 डोज- 20 जनवरी
3- बांग्लादेश – 20 लाख डोज- 21 जनवरी
4- नेपाल – 10 लाख डोज- 21 जनवरी
5- म्यांमार – 15 लाख डोज- 22 जनवरी
6- मॉरीशस – 1 लाख डोज- 22 जनवरी
7- सेचेल्स – 50 हजार डोज- 22 जनवरी
8- मोरक्को – 20 लाख डोज- 22 जनवरी
9- ब्राजील – 20 लाख डोज- 23 जनवरी
10- श्रीलंका – 500,000-डोज- 28 जनवरी
11- बहरीन – 10,800 डोज- 28 जनवरी
12- ओमान- 1 लाख डोज, 30 जनवरी
13- मिस्र- 31 जनवरी
14- दक्षिण अफ्रीका- 10 लाख डोज 1 फरवरी
15- अल्जीरिया- 1 फरवरी
16- कुवैत- 1 फरवरी
17- दुबई- 2 फरवरी
18- अफगानिस्तान – 7 फरवरी
19- बारबाडोस- 8 फरवरी
20- डोमनिका- 8 फरवरी
More than 58 lakh (58,12,362) beneficiaries vaccinated against #COVID19– India 3rd topmost country with maximum vaccinations. pic.twitter.com/SsZag2s6Di
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) February 8, 2021
00
Read Comments