फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है। भारत के मुकेश अंबानी फिर से एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। जबकि, वह दुनिया के 10वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। भारत के 10 सबसे दौलतमंद लोगों की लिस्ट में अंबानी पहले और अडानी दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अमेजन के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे धनी शख्स हैं।
ये हैं दुनिया के 3 सबसे दौलतमंद लोग
फोर्ब्स की दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में अमेजन के मालिक जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। उनके पास सबसे ज्यादा 177 अरब डॉलर दौलत है। दूसरे नंबर पर टेस्ला और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क हैं। उनकी नेटवर्थ 151 अरब डॉलर है। तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ड फैमिली है। उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर है।
बिलगेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी
दुनिया केक टॉप 10 अरबपतियों की सूची में चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स हैं। उनके पास 124 अरब डॉलर की दौलत है। 5वें स्थान पर 97 अरब डॉलर के साथ फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग हैं। छठे स्थान पर 96 अरब डॉलर के साथ अमेरिका के वॉरेन बफे, सातवें स्थान पर 93 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन, 8वें नंबर 91 अरब डॉलर के साथ गूगल के मुखिया लैरी पेज हैं। 9वें स्थान पर 89 अरब डॉलर के साथ गूगल के सर्गे ब्रिन हैं। इस सूची में दसवें स्थान पर 84.5 अरब डॉलर की दौलत के साथ भारत के मुकेश अंबानी हैं।
अंबानी और अडानी भारत के सबसे अमीर
भारत के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में रिलायंस के मुख्यिा मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं। 84.5 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ वह एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। भारत के अमीरों में दूसरे नंबर पर अडानी ग्रुप के गौतम अडानी हैं। उनके पास 50.5 अरब डॉलर की दौलत है। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अडानी 24वें नंबर पर हैं।
भारत के अरबपतियों में ये भी शामिल
भारत के 10 अमीरों की सूची में अंबानी और अडानी के बाद तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं। उनकी नेटवर्थ 23.5 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर 16.5 अरब डॉलर के साथ राधाकृष्ण दमानी हैं। पांचवें स्थान पर 15.9 अरब डॉलर के साथ उदय कोटक, छठे स्थान पर 14.9 अरब डॉलर के साथ लक्ष्मी मित्तल, सातवें नंबर पर 12.8 अरब डॉलर के साथ कुमार मंगलम बिड़ला, आठवें नंबर पर 12.7 अरब डॉलर के साथ साइरस पूनावाला, नवें स्थान पर 10.9 अरब डॉलर के साथ दिलीप सांगवी और दसवें स्थान पर 10.5 अरब डॉलर के साथ सुनील मित्तल हैं।
Announcing Forbes’ 35th Annual World’s Billionaires List — The Richest in 2021 #ForbesBillionaires https://t.co/Sc7ie8JlQI pic.twitter.com/YniOjfZwSi
— Forbes (@Forbes) April 6, 2021
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे अमीर बहनें, अथाह दौलत की मालकिन
कोरोना ने पिछले साल के रिकॉर्ड तोड़े, सर्वाधिक संख्या में मरीज मिले
मुकेश अंबानी फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने, ये हैं टॉप 10 अमीर
कोरोना से इन 10 राज्यों का बुरा हाल, सर्वाधिक संक्रमण यहीं पर
Read Comments