अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कल पूरे विश्व भर में मनाया गया। हर क्षेत्र के लोग अपने साथ काम करने वाली महिला कर्मचारियों के प्रति अलग अलग तरीके से सम्मान की भावना व्यक्त की है। ऐसे में दुनियाभर में अपने बर्गर के लिए मशहूर कंपनी मैकडोनाल्ड ने महिलाओं के सम्मान ने कुछ ऐसा जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। कुछ लोगों ने इसे एक घटिया पीआर स्टंट बताया तो कइयों ने कंपनी के इस कदम की सराहना भी की।
मैकडोनाल्ड का ‘M’ बना ‘W’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर फूड चेन क्षेत्र की बड़ी कंपनी में से एक मैकडोनाल्ड ने महिलाओं के सम्मान में अपने गोल्डन आर्च लोगो को उलटा कर दिया। ऐसा करने से अंग्रेजी का एम डब्ल्यू की तरह दिखने लगा। गौरतलब है कि कंपनी ने महिला दिवस के मौके पर पहली बार ऐसा कुछ किया है। कंपनी के इस कदम को लेकर सोशल साइट्स पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही। कुछ लोगों ने इसे सराहा है और कहा कि ये एक बेहतरीन कदम है, साथ ही कुछ लोग इसे केवल एक प्रचार करने का तरीका मान रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
मैकडोनाल्ड के गोल्बल हेड वेन्डी लेविस ने एक बयान जारी कर कहा कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमनें पहली बार ऐसा कुछ किया है।
हम अपने गोल्डन आर्च लोगो को उलटा करके उन महिलाओं के प्रति सम्मान जताना चाहते हैं जो अपने-अपने क्षेत्र में चुनौतियों के बगैर भी सराहनीय काम कर रही हैं। कंपनी के इस फैसले के पक्ष में कुछ लोगों ने लिखा कि यह आइडिया सही मायनों में लाजवाब है।…Next
Read More:
एक नहीं बल्कि तीन बार बिक चुका है ताजमहल, कुतुबमीनार से भी ज्यादा है लंबाई!
सीरिया-इराक से खत्म हो रही IS की सत्ता, तो क्या अब दुनिया भर को बनाएंगे निशाना!
अक्षय ने शहीदों के परिवार को दिया खास तोहफा, साथ में भेजी दिल छू लेने वाली चिट्ठी
Read Comments