कोरोना मामलों में लगातार सुधार देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में तेजी से नए संक्रमित केस और एक्टिव मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। अब तक 58 लोग यूके के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। केरल और महाराष्ट्र में अब भी बड़ी संख्या में कोरोना मरीज मिल रहे हैं।
यूके स्ट्रेन से ग्रसित मिले 20 मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यूके में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से भारत में 20 नए मरीज ग्रसित पाए गए हैं। नए स्ट्रेन से संक्रमितों की कुल संख्या 58 हो गई है। अब तक दिल्ली स्थित दो लैब से कुल 19 लोगें का रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, पुणे लैब में 25, बैंगलुरू लैब में 10, हैदराबाद लैब में 3 और कोलकाता लैब में 1 व्यक्ति का टेस्ट नए स्ट्रेन से पॉजिटिव पाया गया है।
घट रही मौतों और नए केस की संख्या
रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,375 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बीते दिन भी नए मरीजों की संख्या 16 के आसपास रही थी। जबकि, 201 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। दैनिक नए केस और मौतों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
केरल और महाराष्ट्र में जारी है संक्रमण
देश के ज्यादातर राज्यों में मरीजों की संख्या घट गई है, लेकिन केरल और महाराष्ट्र में अब भी सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 4875 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। केरल में नए संक्रमितों की संख्या 3021 और छत्तीसगढ़ में 1,141 नए मामले दर्ज किए गए हैं। बाकी राज्यों में इन सबसे कम केस मिले हैं।
ढाई लाख से नीचे आए एक्टिव केस
कोरोना रिकवरी मामलों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 29,091 मरीजों को रिकवर किया गया है। अब तक रिकवर हुए मरीजों की संख्या 1 करोड़ के नजदीक पहुंच चुकी है। वहीं, एक्टिव केस में 12,917 की कमी हुई है। देश में एक्टिव केस की संख्या ढाई लाख से नीचे आ गई है। अब सिर्फ 2,31,036 एक्टिव केस बचे हैं।
रिकवरी रेट में जबरदस्त उछाल
ताजा आंकड़ों के बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,56,845 हो गई है। इनमें से 99,75,958 कोरोना मरीजों को अब तक पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। वहीं, 1,49,850 कोरोना मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 96.32 फीसदी हो गया है।…NEXT
#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona
The total number of cases infected with the new strain of the novel Coronavirus first reported in the UK now stands at 58 with 20 new cases that have been identified at NIV Pune. pic.twitter.com/hnveGeEJ8v
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 5, 2021
Read More: ग्रीस फोटोग्राफर को फोटो ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ट तस्वीरें देखें
2020 का दर्द और त्रासदी बयां करती ये तस्वीरें
2020 में दुनिया को छोड़ गए सिनेमाजगत के ये लीजेंड
जॉर्डन समेत 9 देशों में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली
भारत में 3 वैक्सीन को मंजूरी का इंतजार
Read Comments