कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में एक महीने बाद 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीन का दूसरा डोज पाने वालों की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। इसी के साथ सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, बीते दिनों की तुलना में नए संक्रमण मामलों में उछाल दर्ज किया गया है।
24 घंटे में 13 हजार नए कोरोना केस मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,193 नए संक्रमित केस मिले हैं। फरवरी के इस सप्ताह में यह नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। बीते दिन 12 हजार और उससे पहले 11 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। हालांकि, 2 फरवरी को सबसे कम 8 हजार नए मामले पाए गए थे।
तीसरे दिन घटीं दैनिक मौतों की संख्या
कोरोना मरीजों की संख्या जरूर बढ़ी है लेकिन दैनिक मौतों की संख्या में तीसरे दिन आखिर घट गईं। पिछले 24 घटे में 97 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 101 और उससे पहले 100 मरीजों की मौत दर्ज हुई थी। बीते कुछ सप्ताह में सबसे ज्यादा नए मरीज और मौतें केरल और महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं।
कुल संक्रमितों की संख्या 1.9 करोड़ के पार
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1.9 करोड़ के पार हो गई है। इनमें से 1.6 करोड़ लोगों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1.5 लाख लोगों की वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। देश में अब बचे हुए एक्टिव केस की संख्या 1.39 लाख बची है।
1.1 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत के करीब 34 दिन बाद एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक 1,01,88,007 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से करीब 5 लाख लोगों को दूसरा टीका लगाया जा चुका है। सर्वाधिक 10 लाख से अधिक टीका लाभाथी उत्तर प्रदेश में हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के मामले में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारती दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
India has attained the third position globally in terms of Total Vaccination administered with over 10.1 million vaccine doses against #COVID19. pic.twitter.com/h8inctPeRg
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) February 19, 2021
00
Read Comments