देश में तेजी से कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। 8 महीने बाद पहली बार सबसे कम कोरोना के नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं। दैनिक मौतों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट आई है। वहीं, रिकवरी संख्या अपने उच्चतर स्तर पहुंचते हुए 97 फीसदी के पार हो गई है। उधर, टीकाकरण अभियान के तहत 40 लाख के करीब लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
पहली बार सबसे कम नए मरीज मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,635 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। 8 महीने में पहली बार इतनी कम संख्या में नए मरीज मिले हैं। 9 हजार से भी कम दैनिक केस की यह पहली संख्या भी है। संक्रमण में आ रही तेजी से गिरावट के कारण दैनिक मामलों में कमी आई है।
दैनिक मौतों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर गिरी
कोरोना मरीजों की संख्या के साथ ही दैनिक मौतों के आंकड़े में भी रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 94 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह पहली बार है जब 100 से भी कम मौतें दर्ज हुई हैं। अब तक होने वाली दैनिक मौतों की यह सबसे कम संख्या है। बीते दिनों सबसे कम 123 मरीजों की मौत हुई थी।
रिकवरी रेट उच्चतम स्तर पर पहुंचा
कोरोना मरीजों को तेजी से रिकवर करने की संख्या में हर रोज बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इस वजह से पहली बार देश का कोरोना रिकवरी रेट 97.05 फीसदी के पार पहुंच गया है। जबकि, कोरोना डेथ रेट घटकर 1.43 फीसदी पर आ गया है। देश में एक्टिव केस घटकर 1.52 फीसदी हो गए हैं यानी केवल 1,63,353 एकिटव केस बचे हैं।
वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या 40 लाख के करीब
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,66,245 हो गई है। इनमें से 1,04,48,406 कोरोना संक्रमित मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, अब तक 1,54,486 मरीजों को वायरस की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी है। 16 जनवरी से चल रहे टीकाकरण में अब तक कुल 39,50,156 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।…NEXT
📍#COVID19 India Tracker
(As on 2 February, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,07,66,245
➡️Recovered: 1,04,48,406 (97.05%)👍
➡️Active cases: 1,63,353 (1.52%)
➡️Deaths: 1,54,486 (1.43%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIApic.twitter.com/jY7ZZu0rjz
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 2, 2021
ये भी पढ़ें: बजट 2021 एक नजर में
2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीज
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले
Read Comments