देश में फैली कोरोना महामरी को काबू करने में धीरे धीरे कामयाबी मिल रही है। यही वजह है कि पिछले डेढ़ महीने में से पहली बार एक्टिव केस की संख्या 8 लाख से नीचे आई है। जबकि, पिछले करीब डेढ़ माह में 24 घंटे में सबसे कम मौतें भी दर्ज की गई हैं।
डेढ़ महीने में दूसरी बार सबसे कम नए केस मिले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 55,722 नए मामले दर्ज किए गए हैं। सितंबर से अब तक की यह दूसरी सबसे कम पॉजिटिव केस की संख्या है। करीब एक सप्ताह पहले भी 55 हजार से कुछ ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे। लगातार नए कोरोना मामलों में कमी दर्ज की जा रही है।
पहली बार दैनिक मौतों में सबसे बड़ी गिरावट
कोरोना के नए केस की घटती संख्या के साथ ही मरने वालों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 579 कोरोना मरीजों की मौत की पुष्टि की गई है। यह संख्या पिछले करीब डेढ़ महीने में पहली बार इतनी कम हुई है। सितंबर में हर दिन 1 हजार से ज्यादा मौत हो रही थी। अक्टूबर में मरने वालों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
नए केस से ज्यादा रिकवरी का रिकॉर्ड बरकरार
जिस तरह से कोरोना के नए मरीजों और मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है उसी तरह रिकवर होने वाले मरीजों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञ हाल के घटते मामलों को अच्छा संकेत मान रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 66,399 कोरोना मरीजों को उपचार के बाद ठीक करने में कामयाबी हासिल हुई है।
रिकवरी रेट 88 फीसदी के पार पहुंचा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले करीब 6 सप्ताह से हर दिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या से अधिक मरीजों को रिकवर किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भी चिकित्सकों ने यह कामयाबी हासिल की है। जहां 55 हजार नए मरीज मिले तो उससे 11 हजार अधिक मरीजों को ठीक कर लिया गया। कोरोना रिकवरी रेट 87 फीसदी को पार करते हुए 88.26 फीसदी पर पहुंच गया है।
पहली बार एक्टिव केस 8 लाख से घटकर 7 लाख हुए
ताजा पॉजिटिव केस मिलाकर देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 75,50,273 हो गई है। इसमें से 66,63,608 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। जबकि, 1,14,610 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब सिर्फ 7,72,055 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। डेढ़ महीने में यह पहली बार जब एक्टिव केस 9 लाख से घटकर 7 लाख पर आए हें।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 19 October, 2020, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 75,50,273
➡️Recovered: 66,63,608 (88.26%)👍
➡️Active cases: 7,72,055 (10.23%)
➡️Deaths: 1,14,610 (1.52%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/lWg8tlQfAZ
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) October 19, 2020
Read More: भारत की मदद से 150 देश कोरोना संक्रमण थामने में कामयाब
इन 10 देशों में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं
यूपी के 10 हजार पुलिसकर्मी हो चुके हैं कोरोना संक्रमित
नाक और मुंह मास्क से ढंके होने पर आंखों से एंट्री ले सकता है कोरोना
इस गांव में 16 अगस्त तक एक भी मरीज नहीं था पर अब हर चौथा शख्स पॉजिटिव
Read Comments