कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। यह थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन इस गिरावट को आने वाले दिनों में बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। नए मरीजों में तो गिरावट आई है लेकिन डेली मरने वालों की संख्या में रिकॉर्ड स्तर पर उछाल दर्ज किया गया है। वहीं, टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 6.30 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
62 से घटकर 53 हजार हुए डेली केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 53,480 दर्ज की गई है। बीते दिन 53 हजार और उससे पहले 62 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। इस हिसाब से दो दिनों में दैनिक मरीजों की करीब 9 हजार संख्या घटी है। नए मामलों में आई गिरावट को बरकरार रखना चुनौती है।
सबसे ज्यादा नए केस इन 10 राज्यों में
वर्तमान में देश के 10 राज्य सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रमण झेल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 27918 नए मरीज महाराष्ट्र में मिले हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 30108, कर्नाटक में 2975, केरल में 2389, तमिलनाडु में 2342, गुजरात में 2220, पंजाब में 2188, मध्य प्रदेश में 2173, दिल्ली में 995 और आंध्र पदेश में 993 नए मरीजों की पुष्टि की गई है।
दैनिक मौतों की संख्या अचानक बढ़ी
कोरोना मरीजों में पिछले दो दिनों में गिरावट आई है लेकिन डेली मौतों की संख्या अचानक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 354 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 271 मौतें दर्ज की गई थीं। एक दिन के अंदर मौतों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 41,280 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है।
नहीं घट रही एक्टिव केस की संख्या
पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस में गिरावट नहीं आई है। पिछले 24 घंटे में 11,846 एक्टिव केस बढ़े हैं। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5,52,566 हो गई है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर अब तक कुल पॉजिटिव मामले 1.21 करोड़ से अधिक हो चुके हैं। इनमें से 1.14 करोड़ को रिकवर हो चुके हैं और 1.62 लाख से अधिक की मौत हो चुकी है।
वैक्सीनेशन का चौथा चरण कल से
देश में कोरोना खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसके तहत अब देश में कुल 6,30,54,353 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कल यानी 1 अप्रैल से टीकाकारण के चौथे चरण में 45 की उम्र पार कर चुके लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। देशभर में 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी केंद्रों या अस्पतालों में वैक्सीन लगाने की सुविधा दी गई है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 31 March 2021, 08:00 AM)➡Confirmed cases: 1,21,49,335
➡Recovered: 1,14,34,301 (94.11%)👍
➡Active cases: 5,52,566 (4.55%)
➡Deaths: 1,62,468 (1.34%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/posokiZFEG— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) March 31, 2021
00
Read Comments