देश में कोरोना संक्रमितों को बचाने में लगातार कामयाबी हासिल हो रही है। इसी वजह से कोरोना रिकवरी रेट शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत का मृत्युदर भी बाकी देशों की तुलना में कम है। ताजा रिपोर्ट में नए मरीजों की संख्या 20 हजार से नीचे आ गई है।
20 हजार से नीचे आए दैनिक केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,139 नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते दिनों की तुलना में नए दैनिक केस की संख्या फिर से 20 हजार के नीचे आ गई है। बीते दिन 20,346 मरीज मिले थे। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामले घटकर 16 हजार तक दर्ज किए जा चुके हैं।
नहीं घट रहीं दैनिक मौतें
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में तो गिरावट देखी जा रही है, लेकिन दैनिक मौतों की संख्या में बड़ी गिरावट नहीं देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 234 मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन 222 और उससे पहले 264 मरीजों की मौत हुई थी। देश का कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है।
24 घंटे में 20 हजार मरीज रिकवर
कोरोना रिकवरी मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 20,539 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह ठीक किया गया है। बीते दिन रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 19,587 थी। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 96.39 फीसदी हो गया है।
भारत में सबसे कम मृत्य दर
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार भारत में सबसे ज़्यादा रिकवरी रेट और सबसे कम मृत्यु दर है। कोविड से प्रभावित हुए 1 करोड़ 4 लाख लोगों में से 1 करोड़ से ज्यादा ठीक होकर घर जा चुके हैं। पिछले साल हमारे पास एक टेस्टिंग लैब था, आज देश में 2300 लैब हैं।
कोरोना के कुल आंकड़े और एक्टिव केस
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,13,417 हो गई है। इनमें से 1,00,37,398 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1,50,570 मरीजों की वायरस ने जान ले चुका है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,25,449 रह गई है।…NEXT
📍#COVID19 India Tracker
(As on 8 January, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,04,13,417
➡️Recovered: 1,00,37,398 (96.39%)👍
➡️Active cases: 2,25,449 (2.16%)
➡️Deaths: 1,50,570 (1.45%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/dKir7tBFPb
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 8, 2021
Read More: पक्षियों में फैला वायरस मनुष्य के लिए कितना खतरनाक, जानें
जानें कब से शुरू हो रहा टीकाकरण और वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया
ग्रीस फोटोग्राफर को फोटो ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ट तस्वीरें देखें
Read Comments