बीते दो दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। फरवरी में पहली बार 48 घंटे के अंदर 30 हजार से अधिक संख्या में केस दर्ज किए गए हैं। दैनिक मरीजों की तुलना में रिकवरी संख्या लगातार दूसरे दिन कम रही है। सबसे ज्यादा नए मामले 6 राज्यों में दर्ज किए गए हैं।
लगातार दूसरे दिन दैनिक केस 16 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,577 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। फरवरी में यह दूसरी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नए केस मिले हैं। इससे पहले बीते दिन 16 हजार केस दर्ज किए गए थे। फरवरी की शुरुआत में 2 तारीख को अब तक के सबसे कम 8 हजार दैनिक केस दर्ज किए गए थे, वहीं महीने के आखिरी में संख्या दोगुनी हो गई है।
6 राज्यों में सर्वाधिक नए मामले दर्ज
देश के 6 राज्यों में कोरोना ने दोबारा संक्रमण तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटे में मिले कुल दैनिक केस में से 86 फीसदी से अधिक केस इन्हीं 6 राज्यों में मिले हैं। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 8,702, केरल में 3,677, पंजाब में 563, तमिलनाडु में 467, कर्नाटक में 453 और गुजरात में 424 नए मरीज पाए गए हैं। महाराष्ट्र में कल भी 8 हजार से अधिक केस मिले थे।
तीन राज्यों में सबसे ज्यादा कोरोना मौतें
कोरोना मामलों में अचानक उछाल आने के साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में भी पिछले सप्ताह की तुलना में बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 120 मौतें दर्ज की गई हैं। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 56, केरल में 14 और पंजाब में 13 मरीजों ने पिछले 24 घंटे में दम तोड़ा है। देश का कोरोना डेथ रेट भी पिछले सप्ताह से घटने की बजाय 1.42 फीसदी पर ही अटका हुआ है।
रिकवरी संख्या घटी और एक्टिव केस बढ़े
लगातार दूसरे दिन दैनिक मरीजों की तुलना में रिकवरी संख्या कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 16 हजार नए मरीजों की तुलना में केवल 12,179 मरीज रिकवर हो सके हैं। बीते दिन भी 16 नए मरीजों की तुलना में 11 हजार रिकवरी ही हो सकी थीं। रिकवरी घटने से करीब 5 हजार एक्टिव केस बढ़ गए हैं। बीते दिन हो एक्टिव केस 1.51 लाख थे वे अब बढ़कर 1,55,986 पर पहुंच गए हैं।
कुल पॉजिटिव केस 1.10 करोड़ के पार
ताजा आंकड़ों को मिलाकर कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.10 करोड़ के पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 1.7 करोड़ से अधिक मरीजों को पूरी तरह रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,56,825 लोगों की वायरस की वजह से अब तक मौत हो चुकी है। कोरोना रिकवरी रेट बढ़ने की बजाय लगातार तीसरे दिन घटकर 97.17 फीसदी पर आ गया है। बीते दिन यह रिकवरी रेट 97.21 फीसदी था और उससे पहले 97.25 फीसदी था।…NEXT
📍#COVID19 India Tracker (As on 26 February, 2021, 08:00 AM)
➡️Confirmed cases: 1,10,63,491
➡️Recovered: 1,07,50,680 (97.17%)
➡️Active cases: 1,55,986 (1.41%)
➡️Deaths: 1,56,825 (1.42%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona@MoHFW_INDIApic.twitter.com/NyfRiLFhB6— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 26, 2021
ये भी पढ़ें: 12 राज्यों में हर दिन 100 से ज्यादा कोरोना मामले
मार्च से बुजुर्गों को भी वैक्सीन, निजी अस्पताल में चुकानी होगी फीस
Read Comments