कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। असम में सबसे कम नए केस मिले हैं, जबकि 2 राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। रिकवर हुए केस की संख्या बाकी दिनों की तरह ही अधिक रही है। दैनिक मौतों की संख्या में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है।
16 हजार नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,505 नए केस दर्ज किए गए हैं। नए साल में पहली बार इतने कम केस सामने आए हैं। हालांकि, दिसंबर में भी 16 हजार नए दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। नए कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट देखी जा रही है।
असम में मात्र 15 मरीज
देश में तेजी से घट रहे नए मामलों के बीच दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में सर्वाधिक 4,600 नए केस मिले हैं। जबकि, महाराष्ट्र में नए मरीजों की संख्या 3,282 पाई गई। सबसे कम सिर्फ 15 नए मरीज असम में दर्ज किए गए हैं।
दैनिक मौतों में सुधार
कोरोना संक्रमितों की दैनिक मौतों में भी पहले की तुलना में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे में 214 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। दिसंबर में दैनिक मोतों की संख्या 250 से 300 के बीच दर्ज की जाती रही है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी है।
अधिक रिकवरी जारी
दैनिक मामलों की तुलना में हर दिन अधिक मरीजों को रिकवर करने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में 19,557 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है, जबकि नए मरीज 16,505 मिले हैं। इस तरह दैनिक केस की तुलना में रिकवरी संख्या अधिक रही है।
कुल कोरोना आंकड़े
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,40,470 हो गई। इनमें से 99,46,867 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1,49,649 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देश में अब सिर्फ 2,43,953 सक्रिय मामले बचे हैं।…NEXT
📍#COVID19 India Tracker
(As on 04 January, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,03,40,469
➡️Recovered: 99,46,867 (96.19%)👍
➡️Active cases: 2,43,953 (2.36%)
➡️Deaths: 1,49,649 (1.45%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/9XBMiizewi
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) January 4, 2021
Read More: ग्रीस फोटोग्राफर को फोटो ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ट तस्वीरें देखें
2020 का दर्द और त्रासदी बयां करती ये तस्वीरें
2020 में दुनिया को छोड़ गए सिनेमाजगत के ये लीजेंड
जॉर्डन समेत 9 देशों में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिली
भारत में 3 वैक्सीन को मंजूरी का इंतजार
Read Comments