कोरोना वायरस के संक्रमण में लगातार आ रही गिरावट के बीच फिर से नए संक्रमित मामलों की संख्या 12 हजार से ज्यादा पाई हो गई है। साथ ही दैनिक मौतों की संख्या में भी अचानक बढ़ोत्तरी आई है। हालांकि, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या हर दिन की तरह अधिक है। देश रिकवरी रेट बढ़कर 97 फीसदी से अधिक हो गया है।
12 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,899 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। 2 फरवरी को अब तक के सबसे कम 8 हजार पॉजिटिव केस दर्ज किए गए थे। 48 घंटे बाद ही नए मरीजों की संख्या में करीब 4 से अधिक की बढ़ोत्तरी हो गई है। जबकि, बीते दिन की तुलना में भी करीब 1 हजार अधिक केस दर्ज किए गए हैं।
94 से बढ़कर मौतों की संख्या 107
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही दैनिक मौतों में भी इजाफा हो गया है। पिछले 24 घंटे में 107 मरीजों की मौत हुई है। 2 फरवरी को अब तक की सबसे कम मौतों की संख्या केवल 94 दर्ज की गई थी। 48 घंटे बीतने के साथ दैनिक मौतों में इजाफा हो गया है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.43 फीसदी हो गया है।
रिकवर मरीजों का रिकॉर्ड कायम
दैनिक कोरोना मरीजों की तुलना में हर दिन अधिक रिकवरी का रिकॉर्ड पिछले कई महीनों से जारी है। पिछले 24 घंटे में 17,824 कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक कर डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि, नए मरीज करीब 12 हजार ही मिले हैं। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.13 फीसदी पहुंच गया है।
1.48 करोड़ मरीज पूरी तरह ठीक
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है। इनमें से 1,04,80,455 मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। वहीं, 1,54,703 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में केवल 1.44 फीसदी एक्टिव केस बचे हैं और इनकी संख्या 1,55,025 है। जल्द ही इन्हें भी रिकवर कर लिया जाएगा।…NEXT
Continuing its streak of low numbers of single-day #coronavirus cases, India reported 12,899 new infections in the last 24 hours, even as its overall tally mounted to 1,07,90,183, health officials said on Thursday. pic.twitter.com/LSfBPusty4
— IANS Tweets (@ians_india) February 4, 2021
ये भी पढ़ें: दुनियाभर में भारतीय वैक्सीन का डंका
2 राज्यों में हर दिन सबसे ज्यादा नए मरीज
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले
Read Comments