लगातार कम हो रहे संक्रमण के बीच देश के दो राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित चल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इन दोनों राज्यों के अंदर सबसे ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 16 प्रदेश ऐसे हैं जहां एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
12 में से 9 हजार नए केस दो राज्यों में मिले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,881 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते दिन नए मरीजों की संख्या 11 हजार थी और उससे पहले केवल 9 हजार मरीज मिले थे। अकेले केरल में 4,892 और महाराष्ट्र में 4,787 नए केस मिले हैं। इस तरह अकेले केरल और महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं, बाकी राज्यों में केवल 3 हजार नए केस मिले हैं।
दिल्ली समेत 16 राज्यों में एक भी मौत नहीं
दो दिनों से कोरोना मौतों की संख्या में गिरावट नहीं आई है। पिछले 24 घंटे में 101 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन यह संख्या 100 थी। देश के 16 राज्यों में पिछले 24 घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। इन राज्यों में दिल्ली, ओडिशा, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख आदि राज्य शामिल हैं।
1.6 करोड़ कोरोना मरीज पूरी तरह रिकवर
पिछले 24 घंटे में 11987 मरीजों को रिकवर किया गया है। 793 एक्टिव केस कम होने के बाद अब 1.25 फीसदी रह गए हैं। कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब 1,37,342 बची है। देश में कुल पॉजिटिव मामले 1.09 करोड़ के पार हो गए हैं। इनमें से 1.6 करोड़ पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और 1.56 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।
एक करोड़ के करीब पहुंची वैक्सीन लाभार्थी संख्या
दुनियाभर में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने वाले देशों की सूची में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद भारत तीसरे नंबर पर है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक कुल 94,22,228 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 3,69,167 लोगों को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 9,34,962 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 18 January, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,09,50,201
➡️Recovered: 1,06,56,845 (97.32%)👍
➡️Active cases: 1,37,342 (1.25%)
➡️Deaths: 1,56,014 (1.42%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/lxZW6UoCoA— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 18, 2021
00
Read Comments