कोरोना महामारी को खत्म करने के प्रयासों को सफलता मिल रही है। देश के 3 ऐसे राज्य हैं जहां सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले सप्ताह घटकर 8 हजार पहुंचे दैनिक मामलों की संख्या इस सप्ताह बढ़कर 11 हजार के पार हो गई है। देश के 5 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से अब तक होने वाली मौतों की संख्या सबसे कम है। एक राज्य में अब तक कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
पिछले सप्ताह से बढ़े नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,831 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। पिछले सप्ताह 2 फरवरी को 8 महीने बाद सबसे कम 8 हजार दैनिक केस मिले थे। लेकिन, इस सप्ताह के पहले दिन दैनिक मरीजों की संख्या 10 हजार से पार हो गई है। पिछले कुछ दिनों कोरोना के मामलों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
3 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज
देश के 3 राज्यों में पिछले करीब एक महीने से हर दिन बाकी राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा नए केस मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भी इन 3 राज्यों में ही सबसे ज्यादा मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल में 6,075 और महाराष्ट्र में 2673 नए मरीज मिले हैं। वहीं, कर्नाटक में 487 नए मरीज मिले हैं। पिछले सप्ताह भी इन्हीं 3 राज्यों में सबसे ज्यादा नए केस मिले थे।
दैनिक मौतों में रिकॉर्ड गिरावट
दैनिक कोरोना मौतों में रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 84 मौतें दर्ज की गई हैं। दैनिक मौतों की यह अब तक की सबसे कम संख्या है। इससे पहले पिछले सप्ताह सबसे कम 97 मौतें दर्ज की गई थीं। दैनिक मौतों की घटती संख्या के साथ कोरोना डेथ रेट में भी बड़ी गिरावट आई है। देश का कोरोना डेथ रेट 1.43 फीसदी है।
इन राज्यों में कुल मौतें सबसे कम
देश के 5 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से अब तक सबसे कम मौतें हुई हैं। इन राज्यों में अब तक कुल मरने वालों की संख्या 60 से भी कम है। लक्षद्वीप इकलौता ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। दादर और नागर हवेल, दमन और दीव में केवल 2 मौतें हुई हैं। मिजोरम में केवल 9 मौतें, अरुणाचल प्रदेश में 56 और अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में अब तक सबसे कम 62 मौतें दर्ज हुई हैं।
कुल आंकड़े, एक्टिव केस और रिकवरी रेट
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,38,194 हो गई है। इनमें से 1,05,34,505 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,55,080 मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है। देश में अब भी 1,48,609 कोरोना के एक्टिव केस बचे हुए हैं। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.20 फीसदी पर पहुंच गया है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 8 February, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,08,38,194
➡️Recovered: 1,05,34,505 (97.20%)👍
➡️Active cases: 1,48,609 (1.37%)
➡️Deaths: 1,55,080 (1.43%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/DE5MbarLyo— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 8, 2021
00
Read Comments