कोरोना संक्रमित मरीजों को रिकवर करने में लगातार कामयाबी मिल रही है। यही वजह है कि अब तक 1.7 करोड़ से ज्यादा कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 1.50 लाख से घटकर नीचे आ गई है। दैनिक मौतों में पिछले दो दिनों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 1.17 करोड़ से अधिक को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
24 घंटे में कम हुए नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,584 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इस सप्ताह के दूसरे दिन ही नए मरीजों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते दिन फरवरी माह के सर्वाधिक 14 हजार नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले सप्ताह 9 हजार से 12 हजार तक दैनिक मामले दर्ज किए गए थे।
डेली डेथ में तेज गिरावट
दैनिक कोरोना मरीजों घटी संख्या के साथ दैनिक मौतों में पिछले 2 दिनों में लगातार गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 78 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन 84 लोगों की मौत हुई थी। जबकि, उससे पहले मरने वालों की संख्या 100 के पार पहुंच गई थी। इसके साथ ही देश का कोरोना डेथ रेट 1.42 फीसदी बना हुआ है।
रिकवरी संख्या फिर बढ़ी
पिछले कुछ दिनों में घटी कोरोना मरीजों की रिकवरी संख्या अब फिर बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 13,255 मरीजों को रिकवर किया गया है। जोकि दैनिक केस की तुलना में अधिक है। अब देश का कोरोना रिकवरी रेट 97.24 फीसदी पहुंच गया है। देश में अब तक 1,07,12,665 कोरोना मरीजों को रिकवर किया जा चुका है।
कम होने लगे हैं एक्टिव केस
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,16,434 हो गई है। इनमें से 1.7 करोड़ से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 1,56,463 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब एक्टिव केस 1.34 फीसदी बचे हैं और इनकी संख्या 1,47,306 है।
टीकाकरण अभियान में तेजी
16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में अब तक 1,17,45,552 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 64,25,060 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 38,83,492 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहला टीका लगाया जा चुका है। वैक्सीन का दूसरा डोज हासिल करने वालों की संख्या 11,15,542 हो गई है। सर्वाधिक वैक्सीन लाभार्थियों की संख्या उत्तर प्रदेश में हैं ।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 23 February, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,10,16,434
➡️Recovered: 1,07,12,665 (97.24%)👍
➡️Active cases: 1,47,306 (1.34%)
➡️Deaths: 1,56,463 (1.42%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona@MoHFW_INDIA pic.twitter.com/FwU23ZvGUC— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 23, 2021
00
Read Comments