कोरोना महामारी थामने की दिशा में भारत को हर दिन सफलता हासिल हो रही है। रोजाना रिकवरी मामलों की संख्या बढ़ने से चिकित्सा विशेषज्ञ राहत जता रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकवरी केस का रिकॉर्ड टूट गया है। एक दिन में 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक करने में कामयाबी मिली है। इतनी बड़ी संख्या में कभी और किसी भी देश में मरीज ठीक नहीं हुए हैं।
48 घंटे में कम हुए 7 हजार नए मामले
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 75,083 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बीते दिन 83 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। इस तरह से 48 घंटे में करीब 7 हजार नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। ताजा मामलों को मिलाकर भारत में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 55,62,664 पहुंच गई है।
कम नहीं हो रही मरने वालों की संख्या
मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सितंबर में हर दिन 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हुई है। पिछले 24 घंटे में भी 1,053 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई है। जबकि, देशभर में अब तक 88,935 लोगों इस महामारी की चपेट में आकर मौत की नींद सो चुके हैं।
24 घंटे में रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना रिकवरी के मामले में भारत ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड स्तर पर एक लाख से अधिक 10,14,68 मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी हासिल हुई है। यह पहली बार है जब रिकवर मामलों की संख्या 1 लाख के पार गई हो। इसके साथ ही दुनियाभर में भारत सबसे ज्यादा कोरोना रिकवरी वाला देश बन गया है।
अब 9 लाख एक्टिव केस बचे
देश में कुल पॉजिटिव केस 55,62,664 में से 44,97,868 को रिकवर किया जा चुका है। अब सिर्फ 9,75,861 कोरोना संक्रमित एक्टिव केस बचे हैं। इन मरीजों का चिकित्सा केंद्रों पर इलाज चल रहा है। कोरोना मरीजों को तेजी से ठीक करने के चलते रिकवरी रेट में उछलकर 80.86 प्रतिशत के पार पहुंच गया है।…NEXT
Read More: नाक और मुंह मास्क से ढंके होने पर आंखों से एंट्री ले सकता है कोरोना
5 प्रदेश सबसे ज्यादा बढ़ा रहे कोरोना मरीज
कोरोना वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट के बाद परीक्षण रद
फेक कोरोना रिपोर्ट जारी कर ऐंठते थे मोटी रकम, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार
इस गांव में 16 अगस्त तक एक भी मरीज नहीं था पर अब हर चौथा शख्स पॉजिटिव
Read Comments