कोरोना वायरस ने रिकॉर्ड स्पीड पकड़ ली है। इसी वजह से पिछले 3 दिन के अंदर दूसरी बार नए मरीजों की संख्या ने 1 लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। पिछले 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दैनिक मौतों की संख्या सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, एक्टिव केस में दैनिक बढ़ोत्तरी की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बना दिया है।
24 घंटे में सर्वाधिक मरीजों का रिकॉर्ड टूटा
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,15,736 नए मामलों की पुष्टि की गई है। नए मरीजों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। बीते दिन ही 92 हजार से अधिक और उससे पहले 1 लाख से ज्यदा नए मरीज मिले थे। ताजा मरीजों की संख्या ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
अकेले महाराष्ट्र में आधे मरीज मिले
कोरोना की वजह से देश के 10 राज्यों में खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में मिले कुल मरीजों में से आधे मरीज केवल महाराष्ट्र में मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में सर्वाधिक 55,459, छत्तीसगढ़ में 9,921, कर्नाटक में 6150, उत्तर प्रदेश में 5895, दिल्ली में 5100, केरल, गुजरात और मध्य प्रदेश में 3-3 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं।
दैनिक मौतों की संख्या में भारी उछाल
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मरीजों की दैनिक मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में 630 मौतें दर्ज की गई हैं। जनवरी से अब तक डेली होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 446 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, पिछले 24 घंटे में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 59,855 है। बीते दिन भी 50 हजार से अधिक मरीजों को रिकवर किया गया था।
एक दिन में सबसे ज्यादा एक्टिव केस बढ़े
संक्रमण के साथ साथ एक्टिव केस में रिकॉर्ड स्तर पर वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 55,250 एक्टिव केस बढ़े हैं। एक दिन में बढ़ने वाली यह सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही एक्टिव केस बढ़कर 8.43 लाख के पार पहुंच गई है। ताजा आंकड़ों को मिलाकर कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1.28 करोड़ हो गई है। इनमें से 1.17 करोड़ रिकवर हो चुके हैं, जबकि 1.66 मरीजों की मौत हो चुकी है।
8.70 करोड़ को लग चुकी है वैक्सीन
कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए देश में टीकाकरण अभियान का चौथा चरण चल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 33 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। टीकाकरण की शुरुआत से अब तक देश में कुल 8,70,77,474 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सरकार लगातार लोगों से कोरोना से बचाव के लिए नियमों के पालन की गुजारिश कर रही है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 07 April 2021, 08:00 AM)➡Confirmed cases: 1,28,01,785
➡Recovered: 1,17,92,135 (92.11%)👍
➡Active cases: 8,43,473 (6.59%)
➡Deaths: 1,66,177 (1.30%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/bfA1XDlasw— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) April 7, 2021
ये भी पढ़ें : 9 पूर्व कप्तानों के साथ खेलेंगे डीसी के कप्तान रिषभ पंत
मनुष्य के बाद पहली बार 9 गोरिल्ला को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
ये है दुनिया का सबसे लोकप्रिय पालतू जीव, सर्वे लिस्ट में तोता भी शामिल
Read Comments