देश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। वायरस ने संक्रमण तेज कर दिया है। इस वजह से पिछले कई दिनों से रोजाना 90 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भी 90 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है।
कोरोना का सबसे ज्यादा असर 5 राज्यों पर
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना का सबसे ज्यादा असर देश के 5 राज्यों में है। यह सभी राज्य आर्थिक और भौगोलिक रूप से संपन्न और ताकतवर राज्य हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित और एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। उसके बाद कर्नाटक फिर आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अकेले इन 5 राज्यों में 60 फीसदी से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।
24 घंटे में फिर 90 हजार से ज्यादा नए केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,071 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले सप्ताह से लगभग हर दिन 90 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। 12 सितंबर को अब तक के सर्वाधिक 97 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे। जबकि, 13 सितंबर को 94 हजार मामले सामने आए थे।
मरने वालों की संख्या 80 हजार के करीब पहुंची
मरीजों के साथ मरने वालों की संख्या में कमी आने की बजाय बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,136 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले करीब 15 दिनों से हर दिन 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 12 सितंबर सर्वाधिक 1201 और 13 सितंबर को 1114 लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक देश में 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है।
48 लाख में से 37 लाख मरीज रिकवर हुए
ताजा मामलों को मिलाकर देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 48,46,428 हो गई है। इसमें से 37,80,108 मरीजों को पूरी तरह रिकवर करने में कामयाबी हासिल हुई है। हालांकि, अभी भी 9,86,598 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं, जिनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों को उम्मीद है कि वह इन मरीजों की जिंदगी बचाने में सफल रहेंगे।
कोरोना रिकवरी रेट 77 से उछलकर 78 फीसदी पर पहुंचा
चिकित्सकों की मेहनत और लगन की बदौलत भारत में पिछले 24 घंटों में 77,512 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है। अब तक देश में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या 37,80,107 है। इसके साथ ही रिकवरी रेट 77 फीसदी से उछलकर 78 फीसदी पर जा पहुंचा है।…NEXT
Read More: 5 प्रदेश सबसे ज्यादा बढ़ा रहे कोरोना मरीज
कोरोना वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट के बाद परीक्षण रद
फेक कोरोना रिपोर्ट जारी कर ऐंठते थे मोटी रकम, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार
इस गांव में 16 अगस्त तक एक भी मरीज नहीं था पर अब हर चौथा शख्स पॉजिटिव
Read Comments