देश में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लेकिन उसी गति से कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। कई मौके आए हैं जब एक दिन में नए मिले मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। अब 4 दिन में ढाई लाख मरीजों को ठीक करने का कमाल चिकित्सकों ने किया है। पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा मरीजों को रिकवर करने का नया रिकॉर्ड बना है।
सबसे तेज रिकवरी में कई देशों से आगे
कोरोना वायरस के संक्रमण का तेजी से शिकार होने वाले देशों में भारत की भी गिनती होती है। दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है। हालांकि, सबसे तेज रिकवरी के मामले में भारत कई देशों से आगे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मृत्युदर के मामले में भारत सबसे बेहतर स्थिति में है।
30 लाख के पास पहुंची संक्रमितों की संख्या
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 68898 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस संख्या को मिलाकर देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 29,05,823 हो गई है। पॉजिटिव मामलों की तुलना में भारत से आगे ब्राजील और अमेरिका हैं।
एक दिन सर्वाधिक रिकवरी का रिकॉर्ड टूटा
रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड 62282 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है। यह अब तक की एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा रिकवरी है। पिछले एक सप्ताह से हर दिन ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। यह संख्या 50 से हजार से होते हुए अब 62 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है जो अच्छा संकेत है।
4 दिन में रिकॉर्ड 2.50 लाख मरीज रिकवर
आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 4 दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर 238,167 से ज्यादा कोरोना मरीजों को ठीक किया गया है। 20 अगस्त को आई रिपोर्ट के अनुसार 58794, 19 अगस्त को 60091 और 18 अगस्त को 57 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को ठीक कर उनके घर भेज दिया गया है। इसी वजह से रिकवरी रेट 73 से 74 फीसदी को पार कर गई है।
कुल 21 लाख मरीज ठीक, 54 हजार की मौत
देश में अब तक 21,58,946 कोरोना संक्रमितों को रिकवर किया जा चुका है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 69,20,28 रह गई है। जबकि, पिछले 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 983 को मिलाकर अब तक देशभर के 54849 लोगों की कोरोना की वज हसे जान चली गई है। सर्वाधिक मौतों के मामले में अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको के बाद भारत चौथे स्थान पर है। हालांकि, भारत की मृत्युदर दुनियाभर में सबसे कम है।..NEXT
Read More :
आक्सीजन सपोर्ट पर हैं 2.62 फीसदी कोरोना मरीज, जानिए कितने पेशेंट आईसीयू में और कितने वेंटीलेटर पर
कोरोना वैक्सीन बनने से पहले ही डोज खरीदने की होड़, इस देश ने 6 करोड़ खुराक का सौदा किया
8 दिन में रिकॉर्ड 3 फीसदी बढ़ा कोरोना रिकवरी रेट, मृत्युदर घटकर नीचे आई
कोरोना फ्री घोषित देशों में फिर से लौट रहा वायरस, अचानक बढ़ने लगे मरीज
शरीर में चकत्ते और खुजली हो तो लापरवाही न बरतें, ये कोरोना संक्रमण का संकेत, रिसर्च में दावा
दुनिया के 12 देशों की सीमा लांघ नहीं पाया कोरोना, अब तक नहीं मिला एक भी मरीज
Read Comments