कोरोना महामारी का फैलाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पूरी दुनिया के साथ ही भारत भी इस वायरस का तोड़ निकालने की कोशिशों में जुटा है। इस बीच कुल संक्रमित मामलों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। वैश्विक सूची में भारत दूसरा सबसे महामारी प्रभावित देश है। अमेरिका पहले नंबर पर है जहां 67 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
83 से फिर 90 हजार के पार पहुंचे दैनिक केस
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 90,123 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है। बीते कई दिनों से रोजाना उससे पहले 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। लेकिन, 15 सितंबर को 83 हजार की पुष्टि हुई थी। इससे करीब 9 हजार मरीजों की संख्या में कमी आई थी। लेकिन अब फिर 9 हजार मामले बढ़ गए हैं। ताजा मामलों को मिलाकर संक्रमण कुल मामले 50 लाख के पार पहुंच गए हैं।
इस माह में एक दिन के अंदर सबसे ज्यादा मौतें
देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में 1,290 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सितंबर में एक दिन में मरने वालों की यह सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले इस माह एक दिन में सबसे ज्यादा 1131 लोगों की मौत हुई थी। देशभर में अब तक कोरोना से जान गंवालों वालों की संख्या 82,066 के पार हो गई है।
39 लाख रिकवर हुए, 9 लाख अभी भी एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना रिकवरी में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 82,961 कोरोना संक्रमितों को ठीक किया गया है। भारत में अब तक 39,42,361 कोरोना संक्रमितों को पूरी तरह रिकवर किया जा चुका है। रिकवरी रेट 78.53 पर पहुंच गया है। हालांकि, देश में अभी भी 9,95,933 कोरोना के एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
दुनियाभर में करीब 3 करोड़ लोग पॉजिटिव केस
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के वैश्विक कोरोना आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में यह संख्या 6,788,147 के पार पहुंच गई है। वहीं, 50,20,360 संक्रमित मामलों के साथ भारत दूसरे नंबर पर है। तीसरे स्थान पर 4,384,299 पॉजिटिव केस के साथ ब्राजील है। पूरी दुनिया में अब तक कुल 29,733,221 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 939,268 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।…NEXT
Read More: 5 प्रदेश सबसे ज्यादा बढ़ा रहे कोरोना मरीज
कोरोना वैक्सीन से खतरनाक साइड इफेक्ट के बाद परीक्षण रद
फेक कोरोना रिपोर्ट जारी कर ऐंठते थे मोटी रकम, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार
इस गांव में 16 अगस्त तक एक भी मरीज नहीं था पर अब हर चौथा शख्स पॉजिटिव
Read Comments