कोरोना महामारी को काबू करने के प्रयासों को सफलता मिल रही है। हर दिन बढ़ती रिकवरी से एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। नए संक्रमण मामलों में भी पिछले दिनों की तुलना में गिरावट है। अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच 10 राज्य ऐसे भी हैं जहां कोरोना मामले सबसे कम हैं।
24 घंटे में 21 हजार नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रायल के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 21,821 नए मामलों की पुष्टि की गई। पिछले 3 दिनों की तुलना में नए मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन 15 दिनों की तुलना में दैनिक केस कम हुए हैं। 29 दिसंबर को सबसे कम 16 हजार केस आए थे। इस लिहाज से नए मामलों में कमी देखी जा रही है।
कोरोना डेथ रेट 1.45 फीसदी
कोरोना से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या बीते कुछ दिनों में घटती बढ़ती रही है। पिछले 24 घंटे में 299 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। बीते दिन 286 मरीजों की मौत हुई है। जबकि, उससे पहले यह संख्या 252 थी। मौतों की संख्या में गिरावट और उछाल रहने की वजह से पिछले कई दिनों से डेथ रेट 1.45 फीसदी बना हुआ है।
नए केस से ज्यादा मरीज रिकवर
पिछले करीब एक महीने से हर दिन नए मरीजों की तुलना में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। पिछले 24 घंटे में 26,139 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि नए केस 21,821 ही मिले हैं। देश में अब तक 98,60,280 कोरोना मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश का कोरोना रिकवरी रेट 96.04 पहुंच गया है।
इन 10 राज्यों में कम कोरोना मामले
10 राज्यों में सबसे ज्यादा रिकवरी और सबसे कम मौतों दर्ज की गई हैं। इनमें सिक्किम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, लद्दाख, अंडमान और निकोबार, दमन दीव, चंडीगढ़, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों में अब तक सर्वाधिक कुल केस 28,137 मणिपुर में मिले हैं, इनमें से 26,601 ठीक हो चुके हैं। सबसे कम 2 मौतें दमन दीव और 8 मिजोरम में दर्ज की गई हैं।
कोरोना के कुल आंकड़े
ताजा आंकड़ों को मिलाकर कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,66,674 हो गई है। जबकि, 1,48,738 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस में लगातार गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 4,616 एक्टिव केस कम हुए हैं। इसके साथ देश में अब एक्टिव केस की संख्या 2.51 फीसदी यानी 2,57,656 ही बची है।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 31 December, 2020, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,02,66,674
➡️Recovered: 98,60,280 (96.04%)👍
➡️Active cases: 2,57,656 (2.51%)
➡️Deaths: 1,48,738 (1.45%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafeVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/7yy6oGL1gV
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) December 31, 2020
00
Read Comments