कोरोना महामारी को थामने के प्रयासों को लगातार मिल रही सफलता के बीच नए मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। इस सप्ताह सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या पाई गई है। महाराष्ट्र और केरल सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल हैं। दैनिक रिकवरी संख्या में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आइये नजर डालते हैं ताजा रिपोर्ट पर।
फरवरी में सबसे ज्यादा दैनिक मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,199 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस सप्ताह नए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। पिछले सप्ताह 9 हजार से 12 हजार तक दैनिक मामले दर्ज किए गए थे। कोरोना मामलों में तेजी के बाद प्रभावित इलाकों में सख्ती बढ़ाई गई है।
केरल और महाराष्ट्र में संक्रमण तेज
पिछले एक महीने से सबसे ज्यादा नए मामले केरल और महाराष्ट्र में देखे जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में भी इन्हीं दो राज्यों में सर्वाधिक नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 6971 और केरल में 4,070 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई है। पिछले 15 दिनों में दोनों राज्यों में नए मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है।
पिछले सप्ताह से घटीं दैनिक मौतें
दैनिक मामलों में तो बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन दैनिक मौतों में पिछले सप्ताह की तुलना में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में 83 मौतें दर्ज हुई हैं। बीते सप्ताह यह संख्या 100 के पार पहुंच गई थी। देश में अब तक 1.56 लाख से अधिक लोग कोरोनों की वजह से मर चुके हैं। देश का कोरोना डेथ रेट गिरकर 1.42 फीसदी पर आ गया है।
रिकवरी रेट में भारी गिरावट
इस महीनें में दैनिक मरीजों की तुलना में अधिक मरीजों की रिकवरी का क्रम कई बार टूटा है। पिछले 24 घंटे में केवल 9,695 मरीजों की रिकवरी हुई है। दैनिक मामलों की तुलना में एक दिन में होने वाली यह अब तक की सबसे कम रिकवरी है। हालांकि, देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.22 फीसदी पर पहुंच गया है।
एक्टिव केस घटने की बजाय बढ़े
देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,05,850 हो गई है। इनमें से 1,06,99,410 मरीजों को पूरी तरह रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,56,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले कई सप्ताह में पहली बार बीते 24 घंटे में कोरोना एक्टिव मामले घटने की बजाय बढ़े हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,50,055 है। जो पिछले सप्ताह घटकर 1.40 लाख से भी नीचे आ गई थी।
📍#COVID19 India Tracker
(As on 22 February, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,10,05,850
➡️Recovered: 1,06,99,410 (97.22%)👍
➡️Active cases: 1,05,055 (1.36%)
➡️Deaths: 1,56,385 (1.42%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCoronaVia @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/R4pL7ViuGu
— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 22, 2021
00
Read Comments