देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच मरीजों के रिकवर होने की गति में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके चलते रिकवरी रेट में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा संक्रमितों को रिकवर किया गया है। मृत्युदर पहले से और घट गई है। हालांकि, 24 घंटे में दुनियाभर में सबसे ज्यादा नए पॉजिटिव केस भारत में लगातार दूसरे दिन मिले हैं।
नए मरीज मिलने के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 78,512 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की यह भारत ही नहीं दुनियाभर में सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बीते दिन 78,761 नए केस दर्ज किए गए थे। किसी भी देश में 24 घंटे के इतनी बड़ी संख्या में कोरोना केस कभी नहीं मिले।
मरने वालों की संख्या घटी तो मृत्युदर भी कम हुई
पिछले 10 दिनों से कोरोना मरीजों के मरने की संख्या में बढ़ती देखी गई थी। कई दिनों में 1 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 971 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों की घटी संख्या के कारण कोरोना मृत्युदर पहले से भी कम होकर 1.78 फीसदी पर आ गया है। भारत में अब तक 64,469 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
रिकवरी रेट बढ़कर 76 फीसदी के पार
जिस तरह से कोरोना मरीजों ने रिकॉर्ड तोड़ा है उसी तरह से हर दिन रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ने भी रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले कई दिनों से रोजाना 50 हजार से ज्यादा संक्रमितों को ठीक किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में 60,868 मरीजों को रिकवर किया गया है। अब रिकवरी दर भी पहले से बढ़कर 76.63 फीसदी पर पहुंच गया है।
देश में अब करीब 8 लाख कोरोना मरीज
देश में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 36,21,246 के पार पहुंच गई है। इसमे से अब तक 27,74,802 कोरोना मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। अब देश में कुल 21.59 फीसदी कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं। इनकी संख्या 7,81,975 हैं, जिनका अलग अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।…NEXT
Read More: होम आइसोलेशन पर नई गाइडलाइन जारी
भारत में 3 वैक्सीन पर हो रहा ट्रायल, एक फाइनल फेज में
Read Comments