भारत में कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। 10 लाख की आबादी में सबसे कम एक्टिव केस भारत में हैं। वहीं, पिछले 7 महीनों में तीसरी बार दैनिक केस सबसे कम मिले हैं। वहीं, पहली बार दैनिक मौतों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है। कोरोना रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा हो गया है।
इस साल सबसे कम दैनिक केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,311 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 7 महीनों में यह तीसरी बार है जब इतनी कम संख्या में नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, जनवरी में नए मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है।
पहली बार मौतों में सबसे बड़ी गिरावट
दैनिक कोरोना के नए केस की तरह ही दैनिक मौतों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में 161 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। यह पहली बार है जब दैनिक मौतों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में घटकर करीब आधी हो गई है।
नए केस से अधिक रिकवरी कायम
देश में तेजी से कोरोना मरीजों की रिकवरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 16,969 मरीजों को ठीक किया गया है। हर दिन नए मामलों से ज्यादा रिकवरी का सिलसिला जारी है। देश का कोरोना रिकवरी रेट में उछाल आया है। मौजूदा रिकवरी रेट 96.43 फीसदी हो गया है।
1 करोड़ से ज्यादा मरीज रिकवर
देश में अब कोरोना मामलों की कुल संख्या 1,04,66,595 हो गई है। इनमें से संख्या 1,00,92,909 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,51,160 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब एक्टिव केस 2.13 फीसदी यानी 2,22,526 बचे हैं।
सबसे कम एक्टिव केस भारत में
भारत में प्रति दस लाख लोगों की आबादी पर कोरोना वायरस के सक्रिय मामले दुनिया में सबसे कम में से एक हैं। 10 लाख की आबादी में भारत में 161 एक्टिव केस हैं। इस सूची में शामिल कुल 7 देशों में सबसे ज्यादा यूएसए में 26,882 हैं। 10 लाख की आबादी में एक्टिव केस मामले में दूसरे नंबर पर 3,418 केस के साथ ब्राजील है। तीसरे नंबर पर रूस, चौथे पर जर्मनी, पांचवें पर इटली और छठे स्थान पर यूके है।…NEXT
Read More: मृत चिड़िया देखें तो करें ये काम, जानें बर्ड फ्लू से बचाव और इलाज
पक्षियों में फैला वायरस मनुष्य के लिए कितना खतरनाक, जानें
जानें कब से शुरू हो रहा टीकाकरण और वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया
ग्रीस फोटोग्राफर को फोटो ऑफ द ईयर अवॉर्ड, बेस्ट तस्वीरें देखें
Read Comments