कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान चल रहा है। टीका लगवाने वालों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। इसके साथ ही भारत कम दिनों में सबसे तेज 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने के मामले पहले नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा अगले सप्ताह से वैक्सीन का दूसरा डोज भी लगाना शुरू किया जाएगा।
टीका लाभार्थी प्रतिशत बिहार में सर्वाधिक
9 फरवरी तक देश के 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का टीका लगाया जा चुका है। 12 राज्य ऐसे हैं जहां 65 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। टीकाकरण लाभार्थियों का सबसे ज्यादा प्रतिशत बिहार में 78.1 फीसदी है। सबसे कम लक्षद्वीप में 66.7 फीसदी है।
लाभार्थियों की संख्या 5 राज्यों में सर्वाधिक
टीकाकरण संख्या के मामले में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाने में 5 राज्य आगे हैं। इनमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 6.73 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि, महाराष्ट्र में 5.12 लाख, गुजरात में 5.05 लाख, राजस्थान में 4.87 लाख कर्नाटक में 4.15 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
वैक्सीन लगाने में भारत सबसे तेज
कम दिनों में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के मामले में भारत दुनियाभर में नंबर वन बना हुआ है। भारत ने केवल 24 दिन 60 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर दिया है। जबकि, अमेरिका ने 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने में 26 दिन लगे। इसी तरह ब्रिटेन 46 दिन में 60 लाख लोगों को वैक्सीन लगा सका। इस तरह भारत सबसे आगे है।
इस दिन से लगेगा दूसरा डोज
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि 9 फरवरी की शाम तक 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिया गया है। इन सभी लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज हम 13 फरवरी से देना शूरू करेंगे।
#Unite2FightCorona #LargestVaccineDrive
During Day 24 of the vaccination drive, 4,46,646 people (HCWs – 1,60,710 and FLWs- 2,85,936) were vaccinated across 10,269 sessions.
1,26,756 sessions have been conducted so far. pic.twitter.com/07SWNjwsqu
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) February 9, 2021
ये भी पढ़ें: दुनियाभर में भारतीय वैक्सीन का डंका
Read Comments