बीते दो दिन से लगातार नए दैनिक कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही थी, लेकिन बीते 24 घंटे में मिले नए संक्रमितों की संख्या में अचानक उछाल दर्ज किया गया है। एक्टिव केस भी बढ़ गए हैं। इस दौरान डेली रिकवरी संख्या में भी उछाल दर्ज किया गया है। देश में वैक्सीनेशन लाभार्थियों का आंकड़ा बढ़कर 159 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है।
2.82 लाख नए कोरोना पॉजिटिव मिले-
दो दिन तक दैनिक केस में गिरावट आने के बाद अचानक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 2,82,970 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि की गई है, जो बीते दिन मिले 2,38,018 कोरोना केस की तुलना में 44,952 केस अधिक है। जबकि, बीते दिन 20 हजार केस घट गए थे।
दैनिक मरीजों की रिकवरी संख्या बढ़ी-
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही रिकवर होने वाले दैनिक मरीजों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,88,157 मरीजों को ठीक किया गया है। बता दें कि बीते दिन 18 जनवरी को 1.57 लाख मरीज ठीक हुए थे। वर्तमान में कोरोना रिकवरी रेट 93.88 फीसदी है।
ओमीक्रॉन केस और वैक्सीनेशन-
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में करीब 70 नए ओमीक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही देश में अब इस वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 8,961 हो गई है। बीते दिन 18 जनवरी को कुल ओमीक्रॉन मामले 8891 थे। उधर, देश में अब वैक्सीनेशन लाभार्थियों की कुल संख्या बढ़कर 158.88 करोड़ हो गई है।
एक्टिव केस और कुल मामले-
देश में कोरोना के एक्टिव केस में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में 80 हजार से अधिक एक्टिव केस बढ़े हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 18.31 लाख हो गई है। उधर, महामारी की शुरुआत से अबतक देश में 3.55 करोड़ कोरोना मरीजों को ठीक किया जा चुका है। जबकि, 4.87 लाख कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/Qy0DbOh7dupic.twitter.com/tAVRHMWVDV
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 19, 2022
Read Comments