बीते कई दिनों से कोरोना मामलों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक तेजी दर्ज की गई है। फरवरी में पहली बार दैनिक मरीजों की संख्या 16 हजार के पार हुई है। वहीं, एक्टिव केस और दैनिक मौतों की संख्या घटने की बजाय बढ़ गई है। वहीं, रिकवरी रेट में बढ़ी गिरावट दर्ज की गई है।
24 घंटे में नए केस 16 हजार के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,738 नए मामलों की पुष्टि की गई है। फरवरी में मिलने वाले दैनिक मरीजों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या बताई जा रही है। इस सप्ताह सर्वाधिक दैनिक मरीजों की संख्या 13 से 14 हजार तक दर्ज की गई थी। लेकिन अब यह आंकड़ा 16 हजार के पार हो गया है। वहीं, 2 फरवरी को अब तक के सबसे कम 8 हजार केस दर्ज किए गए थे।
अकेले दो राज्यों में 12 हजार नए मरीज
देश में मिले कुल 16 हजार नए मामलों में से अकेले दो राज्यों में ही 12 हजार केस दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में पिछले कई सप्ताह से बाकी राज्यों की तुलना में अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 8,807 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, केरल में 4,106 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। यह दोनों राज्य देश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित इलाकों में शामिल हैं।
दैनिक मौतों में सबसे बड़ा उछाल
कोरोना मामलों में अचानक बढ़ोत्तरी के साथ दैनिक मौतों की संख्या में भी उछाल आ गया है। पिछले 24 घंटे में 138 मौतें दर्ज की गई हैं। जो पिछले दो सप्ताह में सर्वाधिक संख्या है। बीते दिन 104 मौतें दर्ज की गई थीं। मौतों की संख्या में उछाल ने चिकित्सकों की चिंता बढ़ा दी है। देश का कोरोना डेथ रेट भी पिछले सप्ताह से घटने की बजाय 1.42 फीसदी पर ही अटका हुआ है।
घटने की बजाय बढ़ गए एक्टिव केस
कोरोना मरीजों की रिकवरी में गिरावट भी दर्ज की गई है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 11,799 मरीजों को रिकवर किया गया है। इसके साथ ही एक्टिव केस घटने की बजाय बढ़ गए हैं। पिछले 24 घंटे में करीब 4 हजार एक्टिव केस बढ़े हैं। बीते दिन 1.46 लाख एक्टिव केस अब 1.51 लाख के पार पहुंच गए हैं। एक्टिव केस की कुल संख्या 1,51,708 हो गई है।
रिकवरी रेट में गिरावट दर्ज
ताजा आंकड़ों को मिलाकर देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,10,46,914 हो गई है। इनमें से 1,07,38,501 कोरोना मरीजों को अब तक रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 1,56,705 मरीजों की वायरस के चलते मौत हो चुकी है। बीते दिन देश का कोरोना रिकवरी रेट 97.25 था जो बढ़ने की बजाय घटकर 97.21 पर आ गया है।…NEXT
📍#COVID19 India Tracker
(As on 25 February, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 1,10,46,914
➡️Recovered: 1,07,38,501 (97.21%)
➡️Active cases: 1,51,708 (1.37%)
➡️Deaths: 1,56,705 (1.42%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona@MoHFW_INDIApic.twitter.com/UnEsoE6Tqy— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) February 25, 2021
ये भी पढ़ें: 12 राज्यों में हर दिन 100 से ज्यादा कोरोना मामले
मार्च से बुजुर्गों को भी वैक्सीन, निजी अस्पताल में चुकानी होगी फीस
Read Comments