कोरोना महामारी ने दुनियाभर में जनजीवन को प्रभावित किया है। कोरोना संक्रमण के चलते विश्वभर में पॉजिटिव मामलों की संख्या 10 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। जबकि, एक्टिव केस की संख्या अब भी 2 करोड़ से ज्यादा है। 5 देश ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी मिली है। रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के कई देशों से आगे है।
पूरे विश्व में 7.17 करोड़ मरीज रिकवर
वर्ल्डोमीटर के आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 9.97 करोड़ पहुंच गई। इनमें से 7.17 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 21 लाख के पार पहुंच गई है। वैक्सीन आने के बावजूद कुछ देशों में कोरोना नए रूप में संक्रमण फैला रहा है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस
दुनियाभर के पांच देश ऐसे हैं जहां अब भी बड़ी संख्या में कोरोना एक्टिव केस मौजूद हैं। इनमें यूएसए, फ्रांस, ब्राजील, यूके और रूस शामिल हैं। सबसे ज्यादा 98 लाख एक्टिव केस यूएसए में, फ्रांस में 27 लाख, यूके में 19 लाख, ब्राजील में 9.73 लाख और रूस में 5.18 लाख एक्टिव केस अब भी मौजूद हैं। भारत इन देशों की तुलना में अच्छी स्थिति में है।
सबसे ज्यादा कोरोना मौतें
कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा मौतें 5 देशों में हुई हैं। इनमें अमेरिका, ब्राजील, भारत, मेक्सिको और यूके शामिल हैं। सबसे ज्यादा मौतें 4.29 लाख अमेरिका में, ब्राजील में 2.17 लाख, भारत में 1.53 लाख, मेक्सिको में 1.49 लाख और यूके में 97 हजार लोगों की मौत हुई हैं। बाकी देशों में भी कोरोना बड़ी संख्या में लोगों की जान ली है।
सबसे ज्यादा रिकवरी इन देशों में दुनियाभर में कोरोना मरीजों को सबसे ज्यादा रिकवर करने में 5 देशों को कामयाबी मिली है। इनमें यूएसए, भारत, ब्राजील, रूस और तुर्की शामल हैं। सबसे ज्यादा 15 करोड़ मरीज यूएसए में रिकवर, भारत में 1.33 करोड़, ब्राजील में 76 लाख, रूस में 31 लाख और तुर्की में 23 लाख मरीजों को रिकवर किया गया।…NEXT
ये भी पढ़ें: भारत ने इन देशों को कोरोना वैक्सीन के लाखों डोज दिए
अब तक कितने लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, जानें
7 महीने में पहली बार सबसे कम सिर्फ 10 हजार मरीज मिले
Read Comments