कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को बचाने में डॉक्टरों को लगातार सफलता मिल रही है। पिछले 24 घंटे में जितने नए कोरोना संक्रमित मिले हैं उससे ज्यादा मरीजों को रिकवर किया गया है। वहीं, सबसे ज्यादा दैनिक मामले कर्नाटक में दर्ज किए गए हैं। दैनिक मौतों की संख्या घटने की बजाय बढ़ गई है। आइये देखते हैं कोरोना मामलों के ताजा आंकड़े।
लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,29,942 नए मामले सामने आए हैं। लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते 3.66 लाख मामले दर्ज किए गए थे। पिछले सप्ताह लगातार 4 दिन तक 4 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए थे। ऐसे में यह गिरावट बड़ी राहत साबित हो सकती है।
पहली बार कर्नाटक में सबसे ज्यादा केस
देश के 10 राज्यों में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दैनिक मामले सामने आ रहे थे, लेकिन पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में सर्वाधिक 39,305 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि महाराष्ट्र में 37,236 नए मामले सामने आए हैं। इसी तरह तमिलनाडु में 28 हजार, केरल में 27 हजार, उत्तर प्रदेश में 21 हजार केस मिले हैं। दिल्ली में 12 हजार केस मिले हैं।
दैनिक मौतों की संख्या घटने की बजाय बढ़ी
कोरोना के नए केस में बीते दिन की तुलना में गिरावट जरूर आई है लेकिन दैनिक मौतों की संख्या घटने की बजाय बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 3,876 मौतें दर्ज की गई हैं। जबकि, बीते दिन 3754 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। पिछली सप्ताह में लगातार दिनों तक 4 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज की जा चुकी हैं।
पहली बार नए संक्रमितों से ज्यादा रिकवरी
कोरोना मरीजों को रिकवर करने में लगातार कामयाबी मिल रही है। फरवरी के बाद पहली बार नए दैनिक मरीजों की तुलना में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही है। पिछले 24 घंटे में 3,56,082 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है। जबकि, नए मरीजों की संख्या इससे कम 3.29 लाख ही रही है। इस तरह करीब 3 महीने में पहली बार कोरोना मरीजों से ज्यादा रिकवरी संख्या दर्ज की गई है।
कोरोना के कुल आंकड़े और वैक्सीन संख्या
पिछले 24 घंटे में 30,016 एक्टिव केस बढ़े हैं, जबकि बीते दिन 9 हजार से भी कम एक्टिव केस बढ़े थे। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 37.15 लाख हो गई है। वहीं, कुल पॉजिटिव मामले 2.29 करोड़ से अधिक हो गए हैं। हालांकि, इनमें से 1.90 करोड़ मरीज रिकवर और 2.49 लाख की मौत हो चुकी है। उधर, पिछले 24 घंटे में कोरोना की 25,03,756 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17.27 करोड़ के पार हो गया है।…Next
📍#COVID19 India Tracker
(As on 11 May, 2021, 08:00 AM)➡️Confirmed cases: 2,29,92,517
➡️Recovered: 1,90,27,304 (82.75%)👍
➡️Active cases: 37,15,221 (16.16%)
➡️Deaths: 2,49,992 (1.09%)#IndiaFightsCorona#Unite2FightCorona#StaySafe@MoHFW_INDIApic.twitter.com/9rgIeZhq9Q— #IndiaFightsCorona (@COVIDNewsByMIB) May 11, 2021
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में 8 एशियाई शेर कोरोना संक्रमित मिले
जू में 9 गोरिल्ला को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
Read Comments