कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुनियाभर के कई देश वैक्सीन विकसित कर रहे हैं। अब तक परीक्षण में कारगर साबित हुईं 10 वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। भारत में भी दो वैक्सीन अनुमति हासिल कर चुकी हैं और 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। एक ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि भारतीयों को अपनी वैक्सीन पर सबसे ज्यादा भरोसा है। जबकि, रूस, अमेरिका समेत अन्य देशों के लोगों को वहां इस्तेमाल होने वाली वैक्सीन पर कम भरोसा है।
टीकाकरण में पीछे नहीं रहना चाहते भारतीय
भारतीय लोग कोरोना टीकाकरण में पीछे नहीं रहना चाहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के अनुसार ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि 80 फीसदी भारतीय अपनी वैक्सीन पर भरोसा करते हैं और वह वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हैं। इडलमैन पीआर ट्रस्ट बारोमीटर सर्वे में यह खुलासा हुआ है और इसके आंकड़े जारी किए गए हैं।
80 फीसदी भारतीयों को वैक्सीन पर भरोसा
दुनियाभर के 28 देशों में किए गए सर्वे में लोगों से वहां हो रहे या होने वाले टीकाकरण और वैक्सीन पर प्रतिक्रिया ली। भारत के 80 फीसदी लोगों ने वैक्सीन पर भरोसा जताया और वैक्सीन लगवाने की इच्छा जताई। बता दें कि भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है।
रूस में सबसे कम 40 लोगों को भरोसा
यह सर्वे अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन और रूस में भी किया गया। इन देशों में रूस के सबसे कम 40 फीसदी लोगों ने अपनी वैक्सीन पर भरोसा जताया है। अमेरिका में 59 फीसदी लोगों ने वैक्सीन पर भरोसा जताया। इसी तरह जर्मनी में 62 फीसदी और ब्रिटेन में 66 फीसदी लोगों ने वैक्सीन और टीकाकरण पर भरोसा जताया है।
इस्तेमाल की मंजूरी पा चुकी हैं 10 वैक्सीन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में अब तक 10 वैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें से ब्रिटेन की फाइजर और चीन की सीनोवेक वैक्सीन को फुल इस्तेमाल की अनुमति मिली है। जबकि, 8 वैक्सीन को शुरुआती, सीमित और आपातकालीन श्रेणी में इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।
#CovidVaccination में पीछे नहीं रहना चाहते भारतीय!
दुनिया के 28 देशों में कराये गए @EdelmanPR Trust Barometer Survey 2021 के अनुसार वैक्सीन पर सबसे अधिक भरोसा भारतीयों को है। देश के 80% लोग #vaccine लगाने को तैयार हैं।
यह भरोसा है मोदी सरकार और देश के वैज्ञानिकों पर!@PMOIndia pic.twitter.com/FxnkyOC8YW
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) January 14, 2021
ये भी पढ़ें: वैक्सीन से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानें
दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से
Read Comments