फ्रांस से खरीदे गए राफेल विमान को अंबाला बेस पर भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। सुरक्षा के क्षेत्र में इसे मील का पत्थर कहा जा रहा है। कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी शामिल रहीं। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने यूएन सुरक्षा परिषद का उम्मीदवारी में भारत को समर्थन देने का ऐलान किया।
1. सर्वधर्म पूजा के बाद राफेल को वाटर कैनन सैल्यूट
हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर राफेल विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने के कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म पूजा से हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने हिस्सा लिया। इसके बाद राफेल विमान ने वायुसेना में शामिल होने के संकेत के तौर उड़ान भरी। इस दौरान रिवाज के तौर पर वाटर कैनन सेल्यूट दिया गया और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने करतब दिखाकर खास अंदाज विमानों का स्वागत किया।
2. वायुसेना में राफेल का शामिल होना ऐतिहासिक
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को भी दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक,रणनीतिक साझीदार रहे हैं।
3. राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गेमचेंजर होगा राफेल
राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे मित्र देश फ्रांस के साथ राफेल डील भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा में एक गेम चेंजर है। इसका लॉन्ग रेंज ऑपरेशन, अपने वजन के बराबर सामान और अतिरिक्त फ्यूल रखने की क्षमता और तेज स्पीड जैसी खूबियां इसे बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं। हमारी सीमाओं पर जिस तरह का माहौल हाल के दिनों में बना या बनाया गया है उनके लिहाज से ये इंडक्शन बहुत ही अहम है।
4. फ्रांस ने किया यूएन सुरक्षापरिषद में समर्थन का वादा
फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि आज हमारे देशों के लिए एक उपलब्धि है। साथ में हम भारत-फ्रांस रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम पूरी तरह से मेक इन इंडिया इनीशिएटिव के साथ-साथ अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय निर्माताओं के साथ एकीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि यूएन सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।
5. मोमेंटो और इंडक्शन स्क्रॉल भेंट किए
राजनाथ सिंह ने फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले को एक मोमेंटो भेंट किया। इसके अलावा उन्होंने राफेल विमान का इंडक्शन स्क्रॉल भारतीय वायु सेना के 17 स्क्वाड्रन ‘गोल्डन एरो’ के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन हरकीरत सिंह को दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहीं।…NEXT
Read More : क्या आप जानते हैं विश्व के बेस्ट फाइनेंस मिनिस्टर चुने गए थे प्रणब मुखर्जी
छात्र राजनीति से निकले वीपी सिंह कैसे बने देश के प्रधानमंत्री, जानिए पूरी कहानी
किसान पिता से किया वादा निभाया और बने प्रधानमंत्री, रोचक है एचडी देवगौड़ा का राजनीति सफर
Read Comments