बिहार विधानसभा में बहुमत के साथ चुनाव में जीत दर्ज करने वाले एनडीए और उसके घटक दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री समेत मंत्री पदों की शपथ ग्रहण की। एनडीए का नेतृत्व करने वाले नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। जबकि, भाजपा के दो दिग्गज नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
राज्यपाल फागू चौहान दिला रहे शपथ
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एनडीए में शामिल जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार को राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत एनडीए के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नीतीश कुमार ने सातवीं बार शपथ ली
नीतीश को सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद राज्यपाल ने दो नेताओं को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा भाजपा नेता रेणु देवी ने बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
दिग्गज नेताओं को मिला मंत्री पद
विधानसभा अध्यक्ष रहे जेडीयू के विजय चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। सुपौल विधानसभा से जीत दर्ज करने वाले बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू के अशोक चौधरी ने भी शपथ ग्रहण किया। वह सरकार में पहले शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। जेडीयू के मेवालाल चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली है।
हम और विइपा के खाते में एक-एक मंत्री
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वहीं, विकासशील इनसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण के पहले से ही दोनों दलों से एक—एक नेता मंत्री पद मिलने की चर्चा थी।
पहली बार विधायक चुनी गईं और मंत्री बनीं
जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर पहली बार विधायक चुनी गईं शीला कुमारी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। शीला फुलपरास सीट से चुनाव जीतकर विधासभा पहुंची हैं। वहीं, आरा से चुनाव जीतने वाले दिग्गज नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
दो मंत्रियों ने मैथिली में शपथ ली
मधुबनी के राजनगर से भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान और दरभंगा के जाले से भाजपा विधायक जीवेश कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दोनों नेताओं ने स्थानीय भाषा मैथिली में शपथ ग्रहण की। मुजफ्फरपुर के औराई से भाजपा विधायक रामसूरत राय ने भी मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता मंगल पांडे को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।…NEXT
Read More : मणिपुर उपचुनाव में भाजपा का डंका, 5 में से 3 सीटें जीतीं
बिहार विधानसभा चुनाव: जानें कौन जीता और कौन हारा
डीएसपी की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे रामविलास पासवान
राष्ट्रपति का वो चुनाव जिसमें दो हिस्सों में बंट गई थी कांग्रेस
Read Comments