बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम समेत 14 नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया गया है। बिहार की पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री रह चुके कुछ नेताओं को फिर से मंत्री पद पर वापसी हुई है। जबकि, एक महिला नेता पहली बार में ही विधायक चुनने के साथ कैबिनेट मंत्री बन गई हैं।
सीएम समेत जेडीयू के 6, भाजपा के 7 नेता मंत्री बने
राजवभवन में 16 नवंबर की शाम को राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले नीतीश कुमार 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। जेडीयू से 5 नेताओं को मंत्री पद मिला है, जबकि भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री मिलाकर 7 नेताओं को मंत्री पद मिला है। एक हम और एक वीआईपी के नेता को मंत्री पद दिया गया है।
जेडीयू के दिग्गजों की वापसी
नीतीश कुमार की पिछली सरकार में विधानसभा स्पीकर रहे विजय चौधरी को मंत्री पद दिया गया है। वह नीतीश के बेहद करीबी माने जाते हैं। पिछली सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे और लगातार सातवीं बार विधायक बने बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी मंत्री बनाया गया है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी को भी मंत्री पद दिया गया है। साथ ही मेवालाल चौधरी भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
शीला कुमारी की किस्मत खुली
जनता दल यूनाइटेड की नेता शीला कुमारी की किस्मत खुल गई है। वह जेडीयू के टिकट पर पहली बार विधायक बनीं और अब उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया है। शीला कुमारी ने फुलपरास सीट से पहली बार चुनाव जीता है। शीला ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कृपानाथ पाठक को 10,966 वोटों के अंतर से शिकस्त दी। शीला का मंत्री बनाया जाना इसलिए भी खास है क्योंकि फुलपरास से 42 साल बाद किसी नेता को कैबिनेट में जगह मिली है।
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को कमान
बिहार में जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय भाजपा नेता रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वह पिछली सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री थे। मधुबनी के राजनगर से भाजपा विधायक रामप्रीत पासवान और दरभंगा के जाले से भाजपा विधायक जीवेश कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मुजफ्फरपुर के औराई से भाजपा विधायक रामसूरत राय को भी कैबिनेट में जगह मिली है।
हम और वीआईपी के एक-एक मंत्री
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतन राम मांझी के बेटे एमएलसी विधायक संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। वहीं, विकासशील इनसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। मुकेश सिमरी बख्तियारपुर सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे।…NEXT
Read More : मणिपुर उपचुनाव में भाजपा का डंका, 5 में से 3 सीटें जीतीं
बिहार विधानसभा चुनाव: जानें कौन जीता और कौन हारा
डीएसपी की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे रामविलास पासवान
राष्ट्रपति का वो चुनाव जिसमें दो हिस्सों में बंट गई थी कांग्रेस
Read Comments