देश के कई राज्यों में पिछले दिनों संपन्न हुए उपचुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं। इसी कड़ी में मणिपुर में भी 5 सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। यहां हुए मतदान की गिनती पूरी हो गई है और सभी 5 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। उपचुनाव में भाजपा ने डंका बजाया है।
उपचुनाव में भाजपा का डंका
मणिपुर की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 5 सीटों का परिणाम घोषित किया जा चुका है और भाजपा ने मणिपुर उपचुनाव में डंका बजाया है और विरोधियों को पीछे छोड़ दिया है।
5 सीटों के नतीजे आए
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर विधानसभा उपचुनाव में अब तक 5 सीटों के आए नतीजों में 4 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की। मणिपुर में विधानसभा की कुल पांच सीटों पर उपचुनाव हुए हैं।
4 पर भाजपा और 1 पर निर्दलीय को मिली जीत
वांगोई विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार ओइनम लुखाई सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी के उम्मदीवार को मात्र 257 वोटों के अंतर से हराया है। सिंघाट सीट से भी भाजपा प्रत्याशी गिंसुअन्हाउ ने जीत हासिल की है। वांगजिंग टेंथा सीट से भाजपा के पाओनाम ब्रोजेन सिंह ने जीत हासिल की है। साइतू सीट से भाजपा के उम्मीदवार गामथांग हाओकिप को जीत हासिल हुई है।
कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली
भाजपा ने 5 में 4 सीटें जीत ली हैं। एक लिलोंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अंतस खान ने विरोधी निर्दलीय प्रत्याशी को 3 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार दो सीटों पर मैदान में थे, लेकिन उनमें से कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका है।
11 राज्यों के उपचुनाव नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक देश के 11 राज्यों की 59 सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। वोटों की गिनती चल रही है। मणिपुर के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरयाणा, झारखंड, कर्नाटक, नागालैंड, उड़ीसा ओर तेलंंगाना में मतगणना चल रही है। ज्यादातर सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।…NEXT
Read More : बिहार विधानसभा चुनाव: जानें कौन जीता और कौन हारा
डीएसपी की नौकरी छोड़ राजनीति में आए थे रामविलास पासवान
राष्ट्रपति का वो चुनाव जिसमें दो हिस्सों में बंट गई थी कांग्रेस
Read Comments