मनुष्य को हमेशा से ही जानवरों से लगाव रहा है। इसीलिए दुनियाभर में लोग कुछ जानवरों को उनकी खूबियों के कारण पालतू बनाते रहे हैं तो कई बार स्वयं की जरूरतों के हिसाब से पशुओं को पाला जाता रहा है। जीवों पर काम करने वाली एक संस्था के सर्वे में दो पशुओं को विश्व भर में सबसे लोकप्रिय पालतू जानवर माना गया है। लिस्ट में तोते को भी जगह मिली है।
डब्ल्यूडब्ल्यएफ सर्वे में 3 जानवर शामिल
जीव-जंतुओं के संरक्षण और पर्यावरण के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूडब्ल्यएफ (WWF) यानी वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर के एक सर्वे में लोगों ने डॉग और मीठे जल की मछली को विश्व का सबसे लोकप्रिय पालतू जीव माना। सर्वे में लोगों से सवाल पूछा गया कि दुनिया का मोस्ट पॉपुलर पेट (पालतू पशु) कौन है।
डॉग को मिले सबसे ज्यादा वोट
सर्वे में 48.9 फीसदी लोगों ने डॉग को विश्व का सबसे लोकप्रिय पालतू पशु माना। जबकि, फिश को 47.2 फीसदी लोगों ने सबसे लोकप्रिय पेट बताया। इसी तरह लिस्ट में शामिल पैरट (तोता) को 3.9 फीसदी लोगों ने विश्व का सबसे लोकप्रिय पेट माना। हालांकि, डब्ल्यूडब्ल्यएफ ने सवाल का जवाब देते हुए फिश को लोकप्रिय बताया।
फिश पृथ्वी के मूल्यवान जीवों में से एक
रिपोर्ट में बताया गया कि मीठे जल की मछली पृथ्वी और यहां के लोगों के लिए बेहद आवश्यक और मूल्यवान जीवों में शामिल है। मछली से 20 करोड़ लोगों को भोजन हासिल होता है। जबकि, फिश से 6 करोड़ लोगों का रोजगार चलता है। लेकिन, पिछले कुछ दशकों में प्रदूषण, डैम क्लाइमेट चेंज और झीलों की कम होती संख्या और उनके गिरते जलस्तर के कारण मीठे जल की मछली का जीवन संकट में आ गया है।
घोड़ा, चूहा, बिल्ली भी पसंदीदा पालतू जीव रहे
एक रिपोर्ट के मुताबिक समयकाल के हिसाब से मनुष्य अपने पालतु पशुओं को बदलता रहा है। 1900 के दशक में घोड़ा दुनियाभर में सबसे ज्यादा पाला जाने वाला पशु रहा। इसके बाद कई सालों तक चूहा लोगों का पसंदीदा पेट रहा और फिर अलग अलग तरह के पक्षी लोगों की पसंद बने। बाद में खरगोश, मुर्गा, बिल्ली, फिश और डॉग लोगों के पसंदीदा पेट्स बने।…NEXT
Do you know which is the world’s most popular pet?
— WWF (@WWF) February 23, 2021
Read more: गिद्ध पक्षी के लिए 10 साल बाद दूसरी दवा पर बैन लगा
जू में खांसते मिले वनमानुष कोरोना पॉजिटिव निकले
Read Comments