पुरातत्वविदों ने दुनिया की सबसे पुरानी केव पेंटिंग्स यानी गुफा चित्र खोज निकाले हैं। केव पेंटिंग्स में बनी कलाकृति और उसकी प्रकृति ने दुनियाभर के साइंटिस्ट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। साइंटिस्ट ने जो पेंटिंग्स खोजी हैं वह 45 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी हैं। इससे पहले 40 हजार साल पुरानी केव पेंटिंग्स को खोजा जा चुका है। भारत के कई इलाकों में भी 30 हजार साल तक पुरानी केव पेंटिंग्स मिल चुकी हैं।
सुलावेसी आईलैंड की गुफाओं में खोज
इंडोनेशिया के सुलावेसी आईलैंड की पहाड़ी घाटियों में पुरातत्वविदों ने अब तक की सबसे पुरानी केव पेंटिंग्स खोजने का दावा किया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया के इस आइलैंड के पहाड़ों में लाइमस्टोन की गुफाएं हैं। यहां की गुफाओं में कई साल से खोज अभियान में जुटे पुरातत्वविदों के एक दल को यह पेंटिंग गुफा के अंदर दीवार पर बनी हुई मिली है।
दुनिया की सबसे पुरानी केव पेंटिंग
केव पेंटिंग की जांच में पाया गया है कि वह 45,500 साल पुरानी है। खोजकर्ताओं का दावा है कि अब तक इससे पुरानी केव पेंटिंग दुनिया में कहीं और नहीं मिली है। इंडोनेशिया के इसी इलाके में 2019 में भी खोजकर्ताओं ने 43,900 साल पुरानी केव पेंटिंग्स खोजी थीं। तब से ही खोज अभियान में जुटे वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता हासिल हुई है।
पेंटिंग में बना जानवर लड़ने या बात करने की मुद्रा में
पुरातत्वविदों के अनुसार गुफा में जो पेंटिंग मिली है पिग एनीमल की है। यह किसी जानवर की अब तक की सबसे पुरानी केव पेंटिंग मानी जा रही है। लाइमस्टोन की दीवार पर बनी इस पेंटिंग में मोटे पिग का चित्रण है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह सामने खड़े दूसरे पिग से बात कर रहा है या लड़ाई के लिए तैयार है। हालांकि, केव पेंटिंग में केवल एक ही पिग दिख रहा है।
7 साल पहले मिली थी मानव हाथ की कलाकृति
गुफा की दीवार पर गेरुआ पत्थर से इस कलाकृति को बनाया गया है। इंडोनेशिया की इन गुफाओं में इससे पहले 2019 में और 2014 में भी कई हजार साल पुरानी कलाकृतियां पाई जा चुकी हैं। 2014 में इन गुफाओं में मानव हाथों की छाप बनी हुई पाई जा चुकी है। जो 40 हजार साल पहले बनाए गए थे।
भारत में भी कई जगह मिली हैं केव पेंटिंग्स
भारत में करीब 30 हजार साल पुरानी केव पेंटिंग्स मिल चुकी हैं। मध्य प्रदेश में भीमबेटका, आदमगढ़ हिल, तमिलनाडु में सित्तनवासल पेंटिंग्स, महाराष्ट्र में अजंता, एलोरा और एलीफैंटा, कर्नाटक में बादामी केव, छत्तीसगढ़ में जोगीमारा, लेह में सेसपोल की गुफाओं में 30000 साल पुरानी केव पेंटिंग्स मिल चुकी हैं।…NEXT
Read more: जू में खांसते मिले वनमानुष कोरोना पॉजिटिव निकले
दो जीराफ ने दुनियाभर के पशुविज्ञानियों की नींद उड़ाई
500 कौवों की मौत के बाद 4 प्रदेशों में अलर्ट
Read Comments