ट्विटर इंडिया ने साल 2020 में सबसे ज्यादा चर्चित ट्वीट्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में राजनीति, बिजनेस, स्पोर्ट और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों के ट्वीट शामिल किए गए हैं। इन ट्वीट्स को सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है और लाइक किया गया है। टॉप 6 लिस्ट में ट्विटर पर साउथ सुपरस्टार विजय, पीएम नरेंद्र मोदी, एमएस धोनी, रतन टाटा, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली के नाम हैं। ट्विटर इंडिया ने ट्वीट लिस्ट में जनवरी 2020 से 15 नवंबर तक के ट्वीट को ही शामिल किया है।
एक्टर विजय का ट्वीट सबसे ज्यादा बार रिट्वीट
ट्विटर इंडिया के मुताबिक साल 2020 का सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया ट्वीट तमिल सुपरस्टार विजय ट्वीट रहा। एक्टर विजय ने अपने समर्थकों के साथ ली गई सेल्फी को फरवरी 2020 में ट्वीट किया। किसी सेलीब्रिटी द्वारा साल 2020 में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया यह ट्वीट है।
विराट कोहली ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक
साल 2020 का सबसे लाइक किया गया ट्वीट विराट कोहली का ट्वीट बना है, जिसमें उन्होंने अपने बच्चे के आने का ऐलान का ऐलान किया है। विराट ने ट्वीट में अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए 2021 में दो से तीन होने की जानकारी अपने फैंस से शेयर की थी। विराट का यह ट्वीट सबसे ज्यादा लाइक किया गया ट्वीट बन गया है।
पॉलिटिक्स में पीएम मोदी का ट्वीट
ट्विटर इंडिया के अनुसार राजनीति सेलीब्रिटी में सबसे ज्यादा पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट रिट्वीट किया गया। पीएम मोदी ने कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में रात 9 बजे दीप जलाने का आह्वान किया था। इसके तहत उन्होंने दीप जलाते हुए अपनी तस्वीरें ट्वीट की थीं। उनकी तस्वीरों वाले ट्वीट ने रिकॉर्ड तोड़ दिए।
महेंद्र सिंह धोनी का पीए को थैंक्यू ट्वीट
स्पोर्ट सेक्शन का सबसे ज्यादा रिट्वीट किया गया ट्वीट एमएस धोनी का रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोनी के योगदान के लिए प्रशंसनीय पत्र लिखा था। इस पत्र को धोनी ने ट्वीट करते प्रधानमंत्री को शुक्रिया कहा था। यह ट्वीट किसी स्पोर्ट सेलीब्रिटी का 2020 में सबसे ज्यादा बार रिट्वीट किया गया ट्वीट बन गया।
रतन टाटा का कोविड में मदद का ट्वीट
बिजनेस सेलीब्रिटी के सबसे ज्यादा रिट्वीट किए गए ट्वीट का खिताब रतन टाटा के ट्वीट को मिला। रतन टाटा ने कोरोना से जूझ रहे लोगों की मदद करने की अपील की थी और खुद कोरोना से लड़ाई के लिए 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया था।
सबसे ज्यादा कोट किया गया बिगी का ट्वीट
महानायक अमिताभ बच्चन का ट्वीट साल 2020 का मोस्ट कोटेड ट्वीट बन गया है। 11 जुलाई को किए गए इस ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की थी। ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने परिवार के लोगों का टेस्ट होने की जानकारी भी दी थी।…NEXT
Read more: नवंबर ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़े, 2020 तीसरा सबसे गर्म साल
रहस्यमयी धातु के खंभे ने दुनिया में हलचल पैदा की
कब्र से जिंदा निकलने लगे कोरोना संक्रमित मिंक एनीमल
Read Comments