इस डिजिटल युग (Digital Age) में अधिकांश लोग अपने आधे से ज्यादा दिन का समय लैपटॉप, डेस्कटॉप और स्मार्टफोन पर बिताते हैं। इस तरह की जीवनशैली में आंखों से संबंधित परेशानियां (Eye problems) से निपटने के लिए स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन बहुत जरूरी है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा खाना खाने की जरूरत होती है, जो आंखों की समस्याओं और दृष्टि (Improve Eyesight) में सुधार में सुधार ला सके।
आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार (food items beneficial for eyes) साबित होती है। आइए देखते हैं इन खाद्य पदार्थों की लिस्ट-
आंवला
आंवला खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक आंवला खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ पेट की कई बीमारियों से राहत मिलती है। इसके साथ ही आंवला आंखों (Amla eye benefits) के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन एबी आंखों की दृष्टि बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है। आंवले का मुरब्बा भी आंखों के लिए काफी मददगार होता है।
गाजर
गाजर सेहत के साथ साथ आंखों के लिए काफी लाभकारी साबित होती है। आप गाजर को सलाद के रूप में या किसी भी अन्य चीज जैसे सब्जी, चीला या कच्चा ही खा सकते हैं। किसी भी तरह गाजर खाना आंखों (Carrot health benefits) के लिए काफी अच्छा साबित होती है। गाजर में मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों की इन्फेक्शन या किसी भी बीमारी को रोकने में मददगार साबित होती है।
बादाम और सूखे मेवे
आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई और ओमेगा फैटी एसिड (omega fatty acids) महत्वपूर्ण हैं। बादाम जैसे सूखे मेवे इन पोषक तत्वों का सबसे अच्छा स्रोत हैं। सूखे मेवे आप स्नैक्स के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको इनके खाने की मात्रा पर ध्यान रखना काफी जरूरी है। सूखे मेवे कैलोरी से भरपूर होते हैं, जिसके चलते ये नुकसानदायक भी हो सकते हैं।
अंडा
अंडे में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व (vitamins and nutrients in egg) आंखों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अंडे में ल्यूटिन और विटामिन ए शामिल होता है, जो आंखों के लिए काफी मददगार होने के साथ-साथ आंखों की रोशनी में सुधार करता है। आप अंडे को किसी भी तरह से पका के खा सकते हैं या किसी चीज में मिक्स करके भी खा सकते हैं। यहां कुछ लोग कच्चे अंडे का सेवन भी करते हैं, जो काफी फायदेमंद होता है।
मछली
अगर आप मांसाहारी हैं, तो आपको पास आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की खाने के चीजों के आप्शन उपलब्ध हैं। चिकन और बीफ के बजाय स्वस्थ आंखों के लिए सी फूड (Seafood) को चुनना काफी फायदेमंद साबित होगा। सी फूड ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे स्रोत माना जाता है, जो आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। वहीं, शाकाहारी लोग आंखों के लिए मछली के तेल (Fish oil) से बनी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: उपरोक्त विचारों को केवल सामान्य जानकारी के तौर पर बताया गया है। जागरण डॉट कॉम किसी भी दावे तथ्य या आंकड़े की पुष्टि नहीं करता है।
Read Comments