लॉकडाउन के दौरान छोटे शहरों से कई इंस्पायरिंग स्टोरी निकलकर सामने आई हैं। इसमें एक प्रेरणादायक कहानी है 5 साल की नन्हीं जिनियस प्रेशा खेमानी की। अपनी बुद्धिमत्ता और स्मरण शक्ति की बदौलत प्रेशा ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इस छोटी बच्ची के कारनामे ने उसे पॉपुलर कर दिया है।
5 साल की बच्ची का कारनामा
महाराष्ट्र के पुणे में संगीता और भरत खेमानी के घर जन्मी 5 वर्षीय प्रेशा खेमानी ने दुनिया को अपनी विलक्षण स्मरण शक्ति का लोहा मनावा दिया है। यूकेजी की छात्रा प्रेशा ने सबसे कम समय में 150 देशों के फ्लैग से उन्हें पहचानने का कीर्तिमान स्थापित करने वाली सबसे कम उम्र की रिकॉर्ड होल्डर बन गई हैं।
4 मिनट में समेट दी दुनिया
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार प्रेशा ने महज 4 मिनट 17 सेकेंड में सिर्फ फ्लैग देखकर 150 देशों का नाम और उनकी राजधानी बताकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। प्रेमा को इन देशों के नेशनल फ्लैग दिखाए गए और उनसे देशों के नाम और राजधानी पूछी गई। प्रेशा खेमानी ने पलक झपकते ही कुछ मिनटों में उत्तर देकर सबसे तेज दिमाग होने का गौरव हासिल कर लिया।
वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक में नाम
प्रेशा खेमानी का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया बुक में दर्ज किया गया है। प्रेशा संस्कृति स्कूल के भुकुम कैंपस में यूकेजी में पढ़ती हैं। प्रेशा के इस कारनामे की वजह से उन्हें शोहरत हासिल हुई है और उनके तेज दिमाग की हर कोई तारीफ कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार प्रेशा के पैरेंट्स ने बताया कि उनकी बेटी को देश दुनिया के बारे में जानने की दिलचस्पी है। उन्हें बेटी के रिकॉर्ड बनाने पर गर्व है।
आगे और रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेशा के पैरेंट्स ने बताया कि उनकी बेटी ने विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए 7 सप्ताह तक जमकर अभ्यास किया। इसमें उन्होंने प्रेशा की मदद की और उसका हौसला बढ़ाया। प्रत्येक सप्ताह एक महाद्वीप में शामिल देशों के झंडे और उनकी राजधानी के बारे में पढ़ाई की। प्रेशा आगे चलकर मुद्रा, राजनीति और भाषा के क्षेत्र में पढ़ना और रिकॉर्ड बनाना चाहती है।…NEXT
#Lockdowns across the world have brought many inspiring stories and one among them is the story of five-year-old #PreshaKhemani, who set a world record by naming 150 countries along with their capitals after identifying the flags in just four minutes and 17 seconds. pic.twitter.com/JeAejS8VYL
— IANS Tweets (@ians_india) January 6, 2021
Read more: 500 कौवों की मौत के बाद 4 प्रदेशों में अलर्ट
2020 के सबसे चर्चित चेहरे, जज्बे ने शोहरत दिलाई
साल 2020 की बेस्ट 3 तस्वीरें, देखें
साल 2020 में ट्विटर पर छाए रहे 6 ट्वीट
नवंबर ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़े, 2020 तीसरा सबसे गर्म साल
Read Comments