थाईलैंड में एक महिला को रिकॉर्ड 43 साल की सजा सुनाए जाने का मामला चर्चा में है। 60 साल की बुजुर्ग महिला को सोशल मीडिया पर विवादास्पद प्रतिक्रिया देने के मामले में दोषी पाया गया है। दरअसल, महिला ने थाईलैंड के कानून की धारा 112 का उल्लंघन किया है। थाईलैंड में इस धारा के उल्लंघन पर कड़ी सजा का प्रावधान है।
आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अपराध
थाइलैंड में 2020 की शुरुआत से सरकार और जनता में टकराव के कारण आंदोलन चल रहे हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड की करीब 60 बरस की एक बुजुर्ग महिला को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का दोषी पाया गया है।
राजा के अपमान में 43 साल की सजा
बुजुर्ग महिला को फेसबुक और यूट्यूब वीडियो में राजशाही और राजा की आलोचना करते पाया गया है। महिला को कानून की धारा 112 के उल्लंघन का दोषी मानते हुए अदालत ने 87 साल की सजा सुनाई। महिला के माफी मांगने पर सजा को घटाकर 43 साल छह महीने कर दिया गया।
धारा 112 के उल्लंघन का दोष
थाईलैंड के कानून में धारा 112 का उल्लंघन करना मतलब राजशाही और राजा का अपमान, आलोचना करना होता है। थाइलैंड में राजा या राजशाही की अलोचना, विवादास्पद टिप्पणी करना आदि पर मनाही है। थाईलैंड में राजा महा वज्रलोंगकोर्न 2016 से अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पर विराजमान हैं।
अधिकार संगठनों ने नाराजगी जताई
रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन राइट्स वॉच के वरिष्ठ शोधकर्ता सुनाई फासुक ने कहा कि अदालत का फैसला स्तब्ध करने वाला है। यह बहुत घातक है कि राजशाही की आलोचना के बदले कठोर सजा दी जा रही है। कई संगठनों ने सजा के फैसले पर नाराजगी जताई है।…NEXT
A court in Thailand has sentenced a woman to a record prison term of 43 years and six months for criticising the monarchy https://t.co/CyaHU2DLlB pic.twitter.com/Us9VhJGoWS
— Al Jazeera English (@AJEnglish) January 19, 2021
Read more: जू में खांसते मिले वनमानुष कोरोना पॉजिटिव निकले
दो जीराफ ने दुनियाभर के पशुविज्ञानियों की नींद उड़ाई
500 कौवों की मौत के बाद 4 प्रदेशों में अलर्ट
Read Comments