आज वर्ल्ड हेरिटेज डे है, ऐसे में आप प्रण ले सकते हैं कि ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे हमारी धरोहर को नुकसान पहुंचे। अपने देश की विरासत को बचाए रखना हमारी ही जिम्मेदारी है। आज यह दिन और भी खास बन सकता है अगर आप कहीं ऐतिहासिक धरोहर में घूमना चाहते हैं, तो आज आप फ्री में घूम सकते हैं। 18 अप्रैल यानी आज विश्व धरोहर दिवस के दिन देश की ऐतिहासिक जगहों और स्मारकों पर घूमने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी कि आज आप दुनिया भर में प्रसिद्ध ताजमहल, लाल किला, हुमायूं का मकबरा सहित सभी ऐतिहासिक धरोहरों पर फ्री एंट्री ले सकते हैं।
आज नहीं लगे टिकट
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग (Archaeological Survey of India) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 18 अप्रैल को देश में ऐतिहासिक स्मारकों (मॉन्युमेंट्स) को घूमने के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा। इनमें आगरा, औरंगाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नै, दिल्ली, धारवाड़ और गोवा में स्थित स्मारक शामिल हैं। आम दिनों में यहां घूमने के लिए शुल्क देना होता है।
ऐसे हुई थी शुरुआत
इस दिन की शुरुआत 1982 में हुई थी। हालांकि यूनेस्को ने इसे साल 1983 में मान्यता दी थी। यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भारत के 37 स्थल शामिल हैं। इनमें लाल किला, ताजमहल, हंपी, जयपुर का जंतर-मंतर, अजंता-ऐलोरो की गुफाएं जैसी प्राचीन और महत्वपूर्ण जगहें शामिल हैं। विश्वो के धरोहरों और ऐतिहासिक विरासतों के सम्माजन में इसे मनाया जाता है। पूरी दुनिया में फिलहाल 1052 विश्व धरोहर स्थल हैं।इनमें से 36 विश्व धरोहर स्थल भारत में हैं।…Next
Read More :
कंधार विमान अपहरण के बाद रिहा किए गए थे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलवामा हमले के हैं जिम्मेदार
87 साल की उम्र में फिर पढ़ाई करने पहुँची लक्ष्मी, 1992 में हुईं थी रिटायर
Read Comments