कोरोना के चलते साल 2021 में कई फिल्मों के रिलीज को टाला गया है। इस बीच 2022 में अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज (Big release 2022) हुई हैं, जिन्होंने बाक्स आफिस पर अच्छी कमाई (Top five Indian movies of 2022) की है। दर्शकों ने भी इन फिल्मों को अपना भरपूर प्यार दिया, जिसके चलते फिल्मों के कलेक्शन (Box office collection) में भी तगड़ा उछाल देखा गया है। इसमें एक नई चीज भी देखने को मिली है कि साउथ की फिल्में बालीवुड पर भारी रही हैं।
2022 में भारत और वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच भारतीय फिल्मों (Top five Indian movies of 2022 box office and worldwide collection) की लिस्ट देखते हैं।
केजीएफ 2-
14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू 50 दिनों के बाद भी बाक्स आफिस पर बरकरार थे। वर्ल्ड वाइड 1,235 करोड़ रुपये की कमाई की केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2 Worldwide collection) पहले नंबर पर है। भारत में फिल्म ने (KGF Chapter 2 box office collection) सभी भाषाओं में कुल 1030 करोड़ रुपये तक की कमाई की। इसके बाद फिल्म 3 जून को 5 भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में अमेजन प्राइम वीडियो (KGF Chapter 2 OTT Platform) पर रिलीज हुई थी।
आरआरआर-
आईएमडीबी के अनुसार एस एस राजामौली की तेलुगु में बनी फिल्म कुल पांच भाषाओं तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज हुई। फिल्म ने अब तक वर्ल्ड वाइड 1135 करोड़ रुपये की कमाई (RRR Worldwide collection) के साथ दूसरे नंबर पर स्थित है। देशभर में फिल्म ने सभी भाषाओं में कुल 921.4 करोड़ रुपये की कमाई (RRR box office collection) की है। कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम में आरआरआर जी5 और हिंदी में आरआरआर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम (RRR OTT Platform) किया जा सकता है।
द कश्मीर फाइल्स-
तीसरे नंबर पर राजनीति समेत देशभर में चर्चा का विषय बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स है। फिल्म वर्ल्ड वाइड लेवल पर अब तक कुल 337.2 करोड़ की कमाई (The Kashmir Files Worldwide collection) कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने देशभर में 291 करोड़ की कमाई (The Kashmir Files box office collection) की है। कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर स्ट्रीम (The Kashmir Files OTT Platform) किया जा सकता है।
विक्रम-
चौथे नंबर पर हालही में 3 जून को तमिल में बनी फिल्म विक्रम है। साउछ की फिल्मों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए फिल्म को हिंदी में भी रिलीज किया गया है। फिल्म ने बाक्स आफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड पर अब तक 340 करोड़ (Vikram Worldwide collection) का आंकड़ा पूरा कर लिया है। फिल्म ने भारत में अब तक 226 करोड़ का आंकड़ा (Vikram Box Office collection) पार कर लिया है। फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है, जिसके चलते अभी ओटीटी रिलीज ((Vikram OTT release) नहीं हुआ है।
भूल भुलैया 2-
कार्तिक आर्यन और कयारा अडवाणी के अभिनय के दम पर फिल्म भूल भुलैया 2 ने देशभर में 175 करोड़ का आंकड़ा (Bhool Bhulaiyaa 2 box office collection) पार कर लिया है। फिल्म वर्ल्ड वाइड लेवल पर 200 करोड़ का आंकड़ा (Bhool Bhulaiyaa 2 Worldwide collection) पार कर चुकी है। फिल्म में कार्तिक और कयारा के साथ-साथ तब्बू व राजपाल यादव ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Bhool Bhulaiyaa 2 OTT release) पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म के रिलीज डेट अभी कंफर्म नहीं हुई है।
#BhoolBhulaiyaa2 crosses ₹ 175 cr [Wed, Day 27]… Is now a certified BLOCKBUSTER… [Week 4] Fri 1.56 cr, Sat 3.01 cr, Sun 3.45 cr, Mon 1.30 cr, Tue 1.29 cr, Wed 1.26 cr. Total: ₹ 175.02 cr. #India biz. pic.twitter.com/NbKQI3L1kn
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 16, 2022
Read Comments