बॉलीवुड इस साल खेल को केंद्र में रखकर बुनी गईं कहानियों पर फोकस कर रहा है। यही वजह है कि 2021 में एक से एक धांसू कांसेप्ट के साथ स्पोर्ट्स स्टोरी पर बनी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कई खेल हस्तियों की बायोपिक भी शामिल हैं। अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जबकि, ज्यादातर फिल्मों की रिलीज डेट भी जारी की जा चुकी है। आइये नजर डालते हैं इस साल स्पोर्ट्स टॉपिक पर आने वाली फिल्मों पर।
मैदान
अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान फुटबॉल खेल को केंद्र में रखकर बनाई गई। फिल्म में भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम काल 1952-62 के बीच का दिखा गया है। अजय देवगन फुटबॉल के मशहूर कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में गजराज राव, प्रियमणि और रुद्राणी घोष मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 15 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी।
जर्सी
ब्लॉबस्टर फिल्म कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर क्रिकेट के खेल पर बनी फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई तेलुगू सुपरहिट फिल्म का सेम नाम से हिंदी रीमेक है। शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी 5नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लाइजर
करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली फिल्म लाइजर किकबॉक्सिंग खेल के इर्दगिर्द बुनी गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को कई रीजनल भाषाओं के साथ देशभर में 9 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
3 खेलहस्तियों की बायोपिक
रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड फिल्म 83 क्रिकेट पर आधारित है। फिल्म में भारतीय टीम के 1983 वर्ल्ड कप जीतने की कहानी दिखाई गई है। रणवीर सिंह ने कपिल देव का रोल किया है। बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक साइना में परिणिति चोपड़ा लीग में दिखाई देंगी। चेस ग्रांडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक भी इसी साल रिलीज होनी है। फिल्म तूफान बॉक्सिंग गेम पर आधारित है और फरहान अख्तर लीड रोल में होंगे। संजय दत्त फिल्म स्नूकर खेल पर बनी फिल्म तुलसीदास जूनियर में दिखेंगे। ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होनी हैं।
स्प्रिंटर और क्रिकेटर बनीं तापसी पन्नू
अभिनेत्री तापसी पन्नू की स्पोर्ट्स पर आधारित दो फिल्में इस साल रिलीज को तैयार हैं। फिल्म शाबाश मिठू में तापसी पन्नू स्टार क्रिकेटर मिताली राज की भूमिका निभाती दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म रश्मी रॉकेट में तापसी पन्नू नेशनल लेवल की स्प्रिंटर की भूमिका में दिखाई देंगी। तापसी की दोनों फिल्मों की रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस की जाएगी।
Read Comments