अपनी अभिनय कला के जरिए दुनियाभर के लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले अभिनेता इरफान खान हम सबके बीच नहीं हैं। वह अप्रैल में गंभीर बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह गए। इरफान खान आखिरी बार बढ़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। 3 साल पहले बनी उनकी फिल्म को आने वाले महीनों में रिलीज करने का ऐलान किया गया है।
पर्दे पर आएगी इरफान खान की आखिरी फिल्म
अभिनेता इरफान खान अप्रैल में गंभीर बीमारी के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। इरफान खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। अंग्रेजी मीडियम 2017 की सक्सेसफुल फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल थी। अंग्रेजी मीडियम को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। उनके चाहने वाले फिल्म अंग्रेजी मीडियम को ही उनकी आखिरी फिल्म मान रहे थे, लेकिन उनके करियर की आखिरी फिल्म को अगले कुछ महीनों में रिलीज करने की तैयारी चल रही है।
2017 में लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में एंट्री
इरफान खान ने 2017 में फिल्म द सांग ऑफ स्कॉर्पियन में काम किया था। इसे 2017 में दुनिया के सबसे पुराने फेस्टिवल्स में से एक स्विटजरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर किया गया था। मेकर्स ने अब इस फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने का ऐलान किया है। फिल्म को 2021 में आने वाले महीनों में रिलीज किया जाएगा। इस तरह इरफान खान को चाहने वाले फैंस उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर अभिनय करते देख पाएंगे।
राजस्थानी ग्रामीण परिवेश को दिखाती है फिल्म
अनूप सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म द सांग ऑफ स्कॉर्पियन की कहानी राजस्थान के रेगिस्तान इलाके में एक ऊंट व्यापारी आदम और बिच्छू का जहर उतारने वाली आदिवासी युवती नूरां के इर्द गिर्द बुनी गई है। ऊंट व्यापारी का किरदार इरफान खान ने निभाया है जो आदिवासी युवती से प्यार करने लगता है और उसे शादी के लिए प्रपोज करता है। फिल्म की कहानी दोनों के प्रेम और समाजिक ताने बाने के आसपास घूमती है।
2015 में शुरू हुई फिल्म में हैं दिग्गज एक्टर्स
फिल्म में इरफान खान के अलावा नूरां का किरदार गोल्सीफतेह फराहनी ने निभाया है। फिल्म में वहीदा रहमान, तिलोत्तमा शोम, शशांक अरोड़ा ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की शूटिंग 2015 में शुरू हुई थी और इसे 2017 में ही रिलीज किया जाना था, लेकिन अलग अलग वजहों से रिलीज अटक गई। अब इसे फाइनली 2021 में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक और ज्ञान शर्मा ने कहा कि खुशी है कि हम इरफान की आखिरी फिल्म रिलीज करने वाले हैं।…NEXT
ये भी पढ़ें : अनिल कपूर 12 साल तक सपोर्टिंग और कैमियो ही करते रहे
पर्दे पर हॉलीवुड और बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में
7 निर्देशक जिन्होंने अपनी ही फिल्म को दो बार बनाया
प्रकाश झा की आश्रम के अलावा 7 वेबसीरीज विवादों में रहीं
पूरे दिसंबर थिएटर्स और ओटीटी पर देखिए ये नई फिल्में और वेबसीरीज
Read Comments