भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोंसले का करियर काफी उतार चढ़ाव भरा रहा। इसी तरह उनकी निजी जिंदगी भी हिचकोले खाती रही। 16 साल की उम्र में उन्हें पहली बार प्यार हुआ। बाद में उन्हें दिग्गज म्यूजिक कंपोजर से दूसरी बार इश्क हो गया। उनकी पहली शादी टूट गई। सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने के लिए आशा भोंसले का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प जिंदगी के बारे में।
पिता की मौत से कम उम्र में ही शुरू किया काम
महाराष्ट्र के सांगली में संगीत से जुड़े मराठा परिवार में 8 सितम्बर 1933 को आशा मंगेशकर का जन्म हुआ। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक एक्टर और क्लासिकल गायक थे। आशा जब केवल 9 वर्ष की थीं, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई। फिर उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर और उसके बाद मुंबई आ गया। परिवार की सहायता के लिए आशा और बड़ी बहन लता मंगेशकर ने फिल्मों में गाना और अभिनय करना शुरू कर दिया।
शुरुआत में लता मंगेशकर की तरह नहीं मिला काम
आशा का शुुरआती करियर काफी धीमा शुरू हुआ। जबकि, उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर को बॉलीवुड ने खुली बाहों से स्वीकार किया। आशा को बी और सी ग्रेड की लो बजट फिल्मों के गाने मिलते थे। कई म्यूजिक कंपोजर लता मंगेशकर के आगे उन्हें गायक ही नहीं समझते थे। हालांकि, 1950 में किसी भी सिंगर से ज्यादा गाने उन्होंने गाए थे। लेकिन, गानों को लोगों ने ज्यादा पसंद नहीं किया।
घर से बगावत कर 16 की उम्र में कर ली शादी
आशा मंगेशकर जब 16 बरस की थीं तो उन्हें 31 बरस के गणपत राव भोंसले से इश्क हो गया। काफी समय तक दोनों ने अपने प्यार के बारे में एक दूसरे के परिवार छुपाए रखा। लेकिन, आशा मंगेशकर के घर की मुखिया लता मंगेशकर ओर बाकी लोगों को यह बात पता चली तो सबने रिश्ते स्वीकार करने से इनकार कर दिया। आशा मंगेशकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर गणपतराव भोंसले से शादी कर ली और आशा मंगेशकर से आशा भोंसले बन गईं।
शादी टूटने के 20 साल बाद फिर हुई मोहब्बत
आशा भोंसले और गणपत राव के तीन बच्चे हेमंत भोंसले, वर्षा भोंसले और आनंद भोंसले हुए। हालांकि, आशा और गणपतराव के घरवालों के बीच कभी पटरी नहीं खाई। तीन बच्चे होने के बावजूद बाद के दिनों में दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। रिश्तों में तालमेल नहीं बैठने से शादी के 11 साल बाद 1960 में दोनों अलग हो गए। करीब 20 साल बाद आशा को उन्हें फिर से म्यूजिक कंपोजर राहुल देव बर्मन से इश्क हो गया।
गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम और दर्जनों अवॉर्ड मिले
राहुल देव बर्मन बॉलीवुड के सबसे चहेते और मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स में से एक थे। उनकी भी शादी टूट चुकी थी और आशा और आरडी बर्मन ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया और 1980 में शादी कर ली। आशा भोंसले ने बाद में म्यूजिक के क्षेत्र अपनी बहन लता मंगेशकर की तरह ही नाम कमाया। सबसे ज्यादा 12000 गाने रिकॉर्ड करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। आशाभोंसले को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के समेत नेशनल और फिल्मफेयर समेत दर्जनों फिल्म अवॉर्ड हासिल हुए।…NEXT
Read More :
सुशांत सिंह राजपूत के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपये, रिया और उनके भाई पर शक
सुशांत की एक और फैन ने जान दी, एक महीने में 4 टीनएजर्स ने लगाई फांसी
सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को मिली फिल्म, फिल्म में बनेंगे सुशांत
मसीहा बने सोनू सूद- जरूरतमंदों को घर, नौकरी, स्मार्टफोन और भैंस दिला रहे
Read Comments