बॉलीवुड के सुपरस्टार और फिटनेस की जीती जागती मिसाल अनिल कपूर 64 बरस के हो गए। पिता के फिल्म प्रोड्यूसर होने के बावजूद अनिल कपूर के लिए बॉलीवुड में कदम जमाना चुनौतीपूर्ण रहा है। अनिल कपूर को फिल्मों में लीड रोल करने के लिए 12 साल संघर्ष करना पड़ा। उन्हें 12 साल तक सिर्फ कैमियो और सपोर्टिंग रोल ही मिलते रहे। अनिल कपूर की पहली फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो सकी।
फिल्मी परिवार में जन्म
मुंबई के चेंबूर में 24 दिसंबर 1956 को फिल्म प्रोड्यूसर सुरेंदर कपूर के घर जन्म हुआ। अनिल कपूर का खानदान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था। पृथ्वीराज कपूर अनिल कपूर के पिता के चचेरे भाई भी थे। फिल्मी माहौल में बड़े हुए अनिल कपूर ने बॉलीवुड में उतरने का फैसला किया। लेकिन, उन्हें एक अच्छा रोल मिलने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
पहली फिल्म नहीं हुई रिलीज
1971 में जब अनिल कपूर 15 साल के थे तब उन्हें शशी कपूर के साथ फिल्म तू पायल मैं गीत में काम करने का मौका मिला। अनिल कपूर की यह पहली फिल्म थी और वह फिल्म में शशी कपूर का यंग रोल कर रहे थे। फिल्म बन तो गई लेकिन कभी रिलीज नहीं हुई है। अनिल कपूर के करियर की पहली फिल्म आज तक रिलीज नहीं हो सकी है।
साउथ फिल्मों में मिला काम
हिंदी फिल्मों में काम के लिए अनिल कपूर को 8 साल इंतजार करना पड़ा और उन्हें 1979 में आई संजीव कुमार की फिल्म हमारे तुम्हारे में छोटा साल रोल मिला। हिंदी फिल्मों में काम नहीं मिलता देख अनिल कपूर ने साउथ फिल्मों की ओर रुख किया और तेलुगू फिल्म वाम्सा वृक्षम में लीड रोल निभाया। साउथ के मशहूर डायरेक्टर बापू की यह फिल्म 1980 में रिलीज हुई और अनिल कपूर की बतौर लीड रोल डेब्यू फिल्म बनी।
12 साल संघर्ष के बाद हिंदी फिल्म
हिंदी फिल्मों में लीड रोल मिलने के लिए अनिल कपूर को 1971 से 1983 तक 12 साल लंबा संघर्ष करना पड़ा। इस बीच वह तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में कैमिओ और सपोर्टिंग रोल करते रहे। अनिल कपूर को तेलुगू फिल्म में लीड रोल देने वाले डायरेक्टर बापू ने 1983 में हिंदी फिल्म वो सात दिन में अनिल कपूर को लीड रोल दिया। वो सात दिन को अनिल कपूर के पिता सुरेंदर कपूर और भाई बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया।
बतौर हीरो पहली फिल्म से छा गए
अनिल कपूर को बॉलीवुड में स्थापित करने के लिए उनके सुरेंदर कपूर और भाई बोनी कपूर ने वो सात दिन फिल्म बनाई। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में अनिल कपूर के साथ अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी, नसीरुद्दीन शाह ने भी अहम रोल निभाया। फिल्म के गानों की धूम मच गई। गीत ‘प्यार किया नहीं जाता हो जाता है’ लोगों की जुबान पर चढ़ गया। इस फिल्म के चलने के बाद अनिल कपूर का बॉलीवुड करियर भी चल निकला। फिल्म वो सात दिन को 7.6/10 IMDb रेटिंग हासिल है।
दूसरी फिल्म में ही अवॉर्ड जीता
अनिल कपूर की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म वो सात दिन हिट होने के बाद करियर की दूसरी फिल्म मशाल ने अनिल कपूर को सुपरस्टार बना दिया। मशाल के लिए अनिल कपूर को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। अनिल कपूर ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए अनिल कपूर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड के साथ दर्जनों अवॉर्ड हासिल हो चुके हैं।
अनिल कपूर की टॉप 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में
मशाल Mashaal (1984), 7.4 IMDb रेटिंग
मिस्टर इंडिया Mr. India (1987), 7.8 IMDb रेटिंग
परिंदा Parinda (1989), 7.9 IMDb रेटिंग
तेजाब Tezaab (1988), 7 IMDb रेटिंग
लम्हे Lamhe (1991), 7.4 IMDb रेटिंग
1942: A Love Story (1994), 7.2 IMDb रेटिंग
चमेली की शादी Chameli Ki Shaadi (1986), 7.5 IMDb रेटिंग
कर्मा Karma (1986), 7.4 7.5 IMDb रेटिंग
स्लमडॉग मिलेनियर Slumdog Millionaire (2008), 8 IMDb रेटिंग
नायक Nayak: The Real Hero (2001), 7.8 8 IMDb रेटिंग.
ये भी पढ़ें : क्रिसमस पर देखिए ये फिल्में और वेबसीरीज
पर्दे पर हॉलीवुड और बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में
7 निर्देशक जिन्होंने अपनी ही फिल्म को दो बार बनाया
प्रकाश झा की आश्रम के अलावा 7 वेबसीरीज विवादों में रहीं
पूरे दिसंबर थिएटर्स और ओटीटी पर देखिए ये नई फिल्में और वेबसीरीज
Read Comments