Dating Tips
- 213 Posts
- 691 Comments
हर इंसान में कुछ अच्छाइयां और कुछ बुराइयां होती हैं। मानव मन की प्रवृत्ति हमेशा से ही बुराइयों पर ध्यान देने की रही है। इंसान की सौ अच्छाइयों के आगे उसकी एक बुराई भारी पड़ जाती है। हम अपने प्रियजनों की अच्छाइयों को भूल जाते हैं और उनकी बुरी बातों को दिल से लगा लेते हैं। और यही बुरी बातें हमारे रिश्तों में कड़वाहट और दूरियों का कारण बन जाती हैं। और जब बात हो हमारी लव लाइफ की तो ऐसा होना लाजमी है।
आइए जानते हैं कि लड़कियों की ऐसी कौन सी पांच बातें हैं जो लड़कों को नहीं है पसंद।
कितना रोती हो तुम: लड़कों को सबसे ज्यादा चिढ़ लड़कियों के रोने से है। कोई अनचाही बात हुई नहीं और उनका रोना शुरु। फिर उन्हें मनाओ तो और रोने लगती हैं और नहीं मनाओं तो भी दिक्कत होती है।
मार्केट चलें: लड़कियों का हर बात में लड़कों पर निर्भर रहना उन्हें कतई पसंद नहीं है। उनका मानना है कि लड़कियों को अपने काम खुद करने चाहिए। छोटी-छोटी बातों के लिए उन्हें हम पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं है। अगर उन्हें शॉपिंग जाना है और हमारे पास टाइम नहीं है तो उन्हें खुद चले जाना चाहिए।
तुम हमेशा ऐसा करते हों: लड़कियों के ओवर रिएक्ट करने से भी उन्हें चिढ़ है। उनका मानना है कि लड़कियां ऐसे बिहेव करती हैं जैसे कि उस बात से बड़ी बात तो कोई हो ही नहीं सकती। जिस बात को प्यार के साथ आसानी से समझाया जा सकता है उसी को वे इतना बढ़ा देती हैं कि बात ब्रेकअप तक पहुंच जाती है।
वो लड़की कौन है: लड़कों की नापसंदगी में लड़कियों का शक करना भी शामिल है। उनकी बात-बात पर जासूसी करने से लड़कों को नफरत है। उनका हर बात में पूछना कि कहां गए थे, क्यों गए थे, उस लड़की से क्यों बात कर रहे थे, कौन है वह तुम्हारी जैसे कई सवाल हैं जो लड़कों को परेशान करते हैं।
बस मेरे लिए ही टाइम नहीं है तुम्हारे पास: लड़कों को लड़कियों का पसेसिव नेचर भी नहीं भाता। ब्वॉयफ्रेंड्स का मानना है कि हर रिश्ते की अहमियत होती है और सभी को समय देना भी जरुरी है। किसी एक रिश्ते के लिए हम बाकी को दरकिनार नहीं कर सकते।
Read Comments